हमला:प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे पर चाकू से किया वार..प्रेमिका के किसी अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते हुआ विवाद..

दोनों को घायल अवस्था में पुलिस द्वारा अस्पताल में कराया गया भर्ती..

देहरादून : प्रेम-प्रसंग में धोखेबाजी के चलते आपसी विवाद होने पर प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे पर चाकू से वार करने की घटना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से सामने आई है. घायल हुए दोनों युवक-युवती को पुलिस में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है.पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार पता चला क़ि प्रेमिका किसी दूसरे युवक से प्रेम के चलते संपर्क में आई. जिसके कारण दोनों में कहां सुनी हुई और इसी दौरान पहले प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से वार किया, जिसके बाद प्रेमिका ने भी उसे पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस जानकारी के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका काफी समय से एक दूसरे के रिलेशनशिप में थे,और दोनों ही एक शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के स्टूडेंट है. पुलिस जांच पड़ताल में यह भी पता चला की प्रेमिका किसी अन्य युवक से प्रेम करने लगी थी, जिसके कारण पहला प्रेमी खफा हो गया था,और इसी के चलते कहा सुनी के दौरान दोनों ने एक दुसरे पर चाकू से वार कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ही युवक की युति को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों की हालत खतरे से बात बताई जा रही है.अब पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक करवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  ख़बरदार:बाज न आने वाले चोर की दून पुलिस ने निकाली ढोल-नगाड़ों से बारात….गुण्डा एक्ट के तहत आदतन-अपराधी को ऐसे किया जनपद से तड़ीपार..

पुलिस जानकारी के अनुसार – 07 मार्च 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन को सूचना मिली कि ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक और युवती के मध्य हुए विवाद में दोनो के द्वारा एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल कर दिया है. उक्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, जहाँ पहले से ही एक एम्बुलेंस खडी थी। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों घायल युवक/युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र है.और उनका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण आज उन दोनो के मध्य इस बात को लेकर विवाद और आपसी कहासुनी हो गयी, जिसके चलते दोनों के द्वारा चाकू से एक दूसरे पर वार कर दिया. घायल हुए दोनों ही युवक युवती को पुलिस द्वारा उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया,जहां वर्तमान में दोनों उपचाराधीन हैं..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक संवाद के तहत युवक एवं महिला मंगल दलों के साथ मुख्यमंत्री धामी ने किया संवाद…सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें