
वर्ष 2009 से बार काउंसिल के सदस्य हैं:-अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी..तीसरी बार पुनः निर्वाचित होकर बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य बने.. तिवारी ने इस चुनाव में दसवें स्थान पर रहते हुए अपना कोटा प्राप्त किया..
देहरादून:बार काउंसिल उत्तराखंड 2026 के चुनाव संपन्न कर परिणाम भी घोषित हो चुके हैं. प्रदेश भर में आयोजित इस प्रतिष्ठित चुनाव देहरादून के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी तीसरी दफा बार काउंसिल ऑफ़ उत्तराखंड के सदस्य निर्वाचित होकर चुने गए हैं..अधिवक्ता तिवारी ने इस चुनाव में दसवें स्थान पर रहते हुए अपना कोटा प्राप्त किया। चुनाव के दौरान उनके द्वारा व्यापक प्रचार किया गया. साथ ही अधिवक्ताओं के बीच निरंतर संवाद स्थापित किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला.उनकी इस सफलता पर प्रदेश-भर के अधिवक्ताओं ने अत्यधिक हर्ष व्यक्त किया तथा अधिवक्ता हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने की अपेक्षा के साथ उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं..

बार काउंसिल उत्तराखंड का प्रतिष्ठित चुनाव वर्ष 2026 में दिनांक 17 फरवरी 2026 को संपन्न हुए। इस चुनाव में कुल 18 सदस्यों का निर्वाचन होना था, जिनमें 5 पद महिला सदस्यों के लिए आरक्षित थे।
प्रदेश-भर में आयोजित इस चुनाव में उत्तराखंड के समस्त अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 15,008 अधिवक्ताओं ने मतदान प्रक्रिया में सहभागिता की, जिनमें से लगभग 12,000 मत डाले गए। इनमें से लगभग 1,000 मत अमान्य (इनवैलिड) घोषित किए गए, जबकि 11,000 वैध मतों की गणना की गई।
लगातार लगभग एक सप्ताह तक चली मतगणना प्रक्रिया के उपरांत दिनांक 27 फरवरी 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणामों के अनुसार देहरादून के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल उत्तराखंड के पूर्व सदस्य चंद्रशेखर तिवारी, जो वर्ष 2009 से बार काउंसिल के सदस्य रहे हैं, तीसरी बार पुनः निर्वाचित होकर बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य बने।
श्री तिवारी ने इस चुनाव में दसवें स्थान पर रहते हुए अपना कोटा प्राप्त किया। चुनाव के दौरान उनके द्वारा व्यापक प्रचार किया गया तथा अधिवक्ताओं के बीच निरंतर संवाद स्थापित किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
उनकी इस सफलता पर प्रदेश-भर के अधिवक्ताओं ने अत्यधिक हर्ष व्यक्त किया तथा अधिवक्ता हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने की अपेक्षा के साथ उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।









