देहरादून:08 घण्टें के अंदर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर शातिर चोर को दून पुलिस ने धर दबोचा…

देहरादून: थाना डोईवाला क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोर द्वारा धावाबोल चोरी की घटना का पुलिस ने 8 घंटे में खुलासा कर वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के गिरफ्त में आए अभियुक्त बलवंत सिंह से चोरी का शत-प्रतिशत सामान भी बरामद किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ..पोर्टल पंजीकरण श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है: मुख्यमंत्री..

थाना डोईवाला पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर 2023 माजरी ग्रांट वार्ड नम्बर-11,लालतप्पड़ निवासी शिकायतकर्ता अरविंद सिंह पुत्र सुबेग सिंह के घर देर रात अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर लैपटॉप मोबाइल फोन जैसे कीमती सामान और नगदी चोरी की घटना का मामला सामने आया.. तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्यवाही शुरू की गई.इसी क्रम में

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: उधम सिंह नगर,रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार पर भी चला बुलडोजर..नोटिस के बाद धामी सरकार के बुलडोजर ने कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध संरचना को किया ध्वस्त..

 11 अक्टूबर 2023 को डोईवाला के अंतर्गत गैस गोदाम वाली रोड़ के पास जीवनवाला से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त बलवंत सिंह पुत्र अवतार सिंह को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर घटना का 8 घण्टे में खुलासा किया गया. 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के "फिट इंडिया,फिट उत्तराखंड"अभियान को सार्थक करने में जुटे SSP देहरादून..पुलिस लाइन में जवानों को फिजिकल फिटनेस और स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग..

गिरफ्तार अभियुक्त 

बलवन्त सिह बिष्ट पुत्र अवतार सिह बिष्ट निवासी कोटी अठूरवाला जौलीग्रान्ट डोईवाला, देहरादून, उम्र 31 वर्ष..

बरामदगी 

 01-एक आसमानी रंग का बैग 

02-एक लैपटॉप (DELL) कंपनी 

03-एक मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी 

04-नगद 2480/रू0

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें