“मेरी माटी मेरा देश’ ’हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्तराखंड DGP ने प्रदेश पुलिस को किया एकजुट..ड्रग्स तस्करी और भूमाफियाओं जैसे गैंगस्टरों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार’ अभियान पर भी जोर.

 देहरादून: देशभर में प्रचलित ’मेरी माटी मेरा देश’, ’हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्तराखंड उत्तराखंड में भी जोर-जोर से तैयारी चल रही है.इस विषय को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार संबंधित आला अधिकारियों सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश पुलिस को एकजुट कर इस देशव्यापी अभियान को जोर शोर से चलाने के लिए दिशा निर्देश दिए. इतना ही नहीं डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस में  राज्यभर में चाक-चौबंद कानून व्यवस्था बनाने के लिए सभी 13 जनपद पुलिस को कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त करने के आदेश दिए.

हेट स्पीच और संगठित अपराध का स्वतः संज्ञान लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई करें:DGP

यह भी पढ़ें 👉  Good News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पदक (सराहनीय सेवा) से नवाजे जाएंगे देहरादून के पुलिस कप्तान-अजय सिंह..ADG सहित कुल 06 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मीयों को राष्ट्रपति मेडल.

डीजीपी अशोक कुमार ने उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के परिपेक्ष में हेट स्पीच मामले पर स्वत संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए.वहीं दूसरी तरफ डीजीपी ने राज्य में भू-माफियाओं, ड्रग तस्करों, चिटफंड कंपनियों और विदेश भेजने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी जैसे आपराधिक मामलों पर भी संगठित गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध अर्जित संपत्ति को ज़ब्त करने के भी कड़े निर्देश दिए हैं.

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा दिए गए प्रदेश पुलिस को दिशा निर्देश..

1.समस्त जनपद प्रभारियां द्वारा हेट स्पीच के मामलों में उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए. इनका स्वतः संज्ञान लेकर तुरंत मुकदमा पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जाए.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:SSP देहरादून की सटीक रणनीति से गिरफ्त में आया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट..राजपुर पुलिस ने ₹20 लाख से अधिक "क़ीमत" की कोकीन के साथ सूडान (विदेशी)ड्रग्स पैदलरों को दबोचा..

2.भू-माफियाओं, ड्रग्स माफियाओं, नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अर्न्तगत अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति कुर्क करने के लिए 01 अगस्त 2023 से ’ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चलाया जा रहा है.अभियान में अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष निर्देश दिये गये.

3.स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष्य में अतिरिक्त सतर्कता बरतने,होटल, बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन में चेकिंग/फिस्किंग अभियान चलाने व संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रायपुर में बुजुर्ग महिला से ज्वैलरी लूट का दून पुलिस ने किया खुलासा..घटना कारित करने वाले मामा-भांजा गिरफ्तार....स्ट्रीट क्राइम करने वाले सभी अपराधियों का नंबर जेल जाने का आयेगा:SSP देहरादून

4.आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ’मेरी माटी मेरा देश’अभियान को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें. इस दौरान उत्तराखण्ड पुलिस की सभी इकाईयां मिलकर जनपद स्तर पर विशेष मार्च का अयोजन करें और अमृत काल के पंचप्रण की शपथ ली जाए.

5.’हर घर तिरंगा’अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक थाना, चौकी, कार्यालयों एवं अपने घरों में तिरंगा लगाएं और आम जन को भी जागरूक करें.

6.डेंगू को लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें..परिसरों में नगर निगम/नगर पालिका से समन्वय कर समय-समय पर फॉगिंग कराएं.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें