Good News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पदक (सराहनीय सेवा) से नवाजे जाएंगे देहरादून के पुलिस कप्तान-अजय सिंह..ADG सहित कुल 06 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मीयों को राष्ट्रपति मेडल.

पुलिस कप्तान अजय सिंह को सराहनीय सेवा (पीएसएम) के लिए राष्ट्रपति पदक ..

देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत अपर पुलिस महानिदेशक अजय प्रकाश अंशुमन और देहरादून एसएसपी अजय सिंह सहित कुल 06 अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से इस बार नवाजा जाएगा.. राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव व हर्ष का विषय है..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस जवान पर जानलेवा हमले मामलें में आरोपियों की जमानत ख़ारिज,अब हो सकेंगी गिरफ्तारी..

 बता दें कि देहरादून जनपद के पुलिस कप्तान अजय सिंह को सराहनीय सेवा (पीएसएम) के लिए  राष्ट्रपति पदक से आगामी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर अलंकृत किया जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रिश्तेदारों के नाम बैंक खाता खुलवाकर करोडों की ऑनलाइन फाइनैंशल धोखाधड़ी का पर्दाफ़ाश,दून पुलिस ने गिरोह के 02 शातिर अपराधियों को लुधियाना से किया गिरफ्तार,नाइजीरियन मास्टरमाइंड सहित अन्य लोगों की तलाश तेज..

वहीं इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पुलिस विभाग में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे ADG अजय प्रकाश अंशुमन को विशिष्ट सेवा ( राष्ट्रपति मेडल)एवं पुलिस मुख्यालय आईजी ऋद्धिम अग्रवाल,पौड़ी गढ़वाल एसएसपी श्वेता चौबे के अलावा एडिशनल सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को सराहनीय राष्ट्रपति मेडल गणतंत्र दिवस में प्रदान किया जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन पर सख़्ती: बरसात के बीच शहर से लेकर देहात तक सत्यापन अभियान में चला दून पुलिस का डंडा.. 232 मकान मालिकों पर 23 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें