दून पुलिस ने लगाई Century..अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए बीते 15 दिनों में वर्षो से फरार चल रहे 100 वारंटियों को किया गिरफ्तार..

आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर वांछित अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है अभियान.. 

वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, न्यायालय द्वारा प्राप्त गैर राज्य व प्रदेश के वारेंटो की तामिली सुनिश्चित कराई जा रही है. वर्षो से फरार चल रहे सभी वारंटियों कि गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी: SSP देहरादून..

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:शराबियों की बारात लेकर लगातार थाने पहुँच रही दून पुलिस की शटल बस सेवा..सड़क किनारे खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का पुलिस ने उतारा सुरूर..

देहरादून: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के लिए SSP देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं.इसी क्रम में न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की तामीली में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा विगत 15 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 100 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है..एसएसपी के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा..

यह भी पढ़ें 👉  एनकाउंटर:ऑपरेशन प्रहार कार्रवाई में बीती रात शातिर बदमाश के साथ दून पुलिस की मुठभेड़.. आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमों के वांटेड बदमाश को लगी गोली..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें