एनकाउंटर:ऑपरेशन प्रहार कार्रवाई में बीती रात शातिर बदमाश के साथ दून पुलिस की मुठभेड़.. आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमों के वांटेड बदमाश को लगी गोली..

पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग,आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त हुआ घायल:SSP दून....घटनास्थल पर अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल में पहुंचकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी…….अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर चोरी आर्मस एक्ट आदि आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग है पंजीकृत..

देहरादून :वांटेड (फरार)अभियुक्तों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में बीती रात कोतवाली डोईवाला क्षेत्र के हर्रावाला में सघन चेकिंग के दौरान एक वांटेड बदमाश के साथ पुलिस टीम की जमकर मुठभेड़ हुई.इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमों के शातिर बदमाश क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ को गोली लगी.मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,जहाँ एसएसपी देहरादून में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली.पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल अभियुक्त क्रान्तानाथ जनपद हरिद्वार के थाना पथरी के अंतर्गत सपेरा बस्ती का रहने वाला है. अभियुक्त के विरुद्ध डोईवाला रायपुर रानी पोखरी और हरिद्वार जनपद में अपराधी किस्म के कई मुकदमे दर्ज है. मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त कब्जे से 315 बोर की पिस्टल, 03 कारतूस और घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  Good News:उत्तराखण्ड पुलिस के 495 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल..


देहरादून पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 16.04.2026 की मध्य रात्रि पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 के पीली कोठी, हर्रावाला मे घूमने की सूचना प्राप्त हुई. ऐसे में जानकारी के आधार पर चौकी हर्रावाला में नियुक्त पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तो उक्त सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 का चालक पुलिस को देखकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा.इसके बाद पुलिस चौकी हर्रावाला के पास बैरियर पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त कार को रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु चालक द्वारा रूकने के बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर हरिद्वार की ओर भागने लगा. ऐसे में पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा करते हुए उच्च अधिकारी को सूचना दी गई..घटना की सूचना पर एसएसपी, देहरादून द्वारा सभी चेक पोस्टों को अलर्ट करते हुए उक्त वाहन की थानो/चौकी व बैरियरो पर सघंन चैकिंग कर घेराबन्दी करने तथा वाहन को रोककर सम्बन्धित चालक के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये.संदिग्ध वाहन के तेजी से हरिद्वार की ओर जाने के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त कार चालक का वाहन कुआंवाला से करीब 01 कि0मी0 आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे NH के बोर्ड से टकरा गया और वह पास ही जंगल की ओर भागा और उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी. पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गयी.इस जवाबी फायरिंग में अभियुक्त को गोली, और घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे हिरासत में लेकर दोनों अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया.अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर और 02 खोखा कारतूस सहित एक जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ..

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: उत्‍तराखंड में ओमिक्रोन की दस्तक,राजधानी देहरादून में मिला पहला पॉजिटिव केस. स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप..

उधर इस घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल में पहुंचकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई. 26 वर्षीय घायल अभियुक्त क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त कोतवाली डोईवाला में धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस एवं थाना रानीपोखरी में धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस मे वांछित था.इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी आर्मस एक्ट आदि अपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने और अवैध तमन्चा बरामद होने पर कोतवाली डोईवाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राजनाथ सिंह live.. देखिए सैन्यधाम भूमि पूजन का सीधा प्रसारण..

मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार अभियुक्त
क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

आपराधिक इतिहास
01- मु0अ0स0 74/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला
02- मु0अ0स0 15/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली रानीपोखरी
03- मु0अ0स0 16/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रानीपोखरी
04- मु0अ0स0 205/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर
05- मु0अ0स0 263/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर
06- मु0अ0स0 389/23 धारा 380/457/34 भादवि, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
07- मु0अ0स0 120/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला

बरामदगी–
01- 01 देशी तमन्चा 315 बोर,
02- 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस
03- घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति SWIFT कार सं0- UK08TA-9193

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें