सख़्ती:शराबियों की बारात लेकर लगातार थाने पहुँच रही दून पुलिस की शटल बस सेवा..सड़क किनारे खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का पुलिस ने उतारा सुरूर..

पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 80,250/- रुपये का जुर्माना, दी सख्त हिदायत..

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 255 व्यक्तियों को दून पुलिस द्वारा लाया गया थाने..

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 शराबियों को कराई हवालात की सैर..

दून पुलिस का अभियान लगातार जारी..

यह भी पढ़ें 👉  राहत:केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे सैकड़ों पैदल यात्रियों को SDRF द्वारा दुर्गम रास्तों से सुरक्षित निकाला गया...

देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है..इसी अभियान के दौरान 10 अप्रैल-2025 को पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने और पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 255 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया.इसके साथ पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 255 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 80,250/- रू का जुर्माना वसूला गया..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ..पोर्टल पंजीकरण श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है: मुख्यमंत्री..
Oplus_16908288

वही अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा सभी 12 वाहनों को सीज किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: हरियाणा के बदमाशों के विरुद्ध SSP दून की सख्ती का दिखा असर..कार लूट घटना का 24 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा..मुख्य आरोपी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार.. पिस्टल,कारतूस और लूटी गई कार बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें