शिकंजा:SSP देहरादून की सटीक रणनीति से गिरफ्त में आया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट..राजपुर पुलिस ने ₹20 लाख से अधिक “क़ीमत” की कोकीन के साथ सूडान (विदेशी)ड्रग्स पैदलरों को दबोचा..

बरामद कोकिन को राजपुर (देहरादून)में आयोजित होने वाली हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई की थी योजना…

पूर्व में इसी कोबरा गैंग की 09 विदेशी नशा तस्करों सहित 13 अभियुक्तों को राजपुर पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल चुकी है..गैंग से अब तक़ ₹2.50 करोड़ की ड्रग्स बरामद…

देहरादून : नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों को 03 नशा तस्करों कों गिरफ्तार किया है. सूडान निवासी इन ड्रग्स पेडलरों से लगभग ₹20 लाख से अधिक क़ीमत की कोकीन बरामद की गई है..पुलिस के अनुसार बरामद कोकीन (ड्रग्स) को देहरादून के राजपुर इलाके में आयोजित हाई प्रोफाइल पार्टियों में डिमांड अनुसार सप्लाई किया जाना था.लेकिन इससे पहले ही मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना पर नशा तस्करों कों समय रहते दबोच लिया गया..

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक बरामद कोकीन दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लग गई थी. इसकी भनक लगते ही पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर एक सहारनपुर निवासी तस्कर जावेद आलम सहित सूडान मूल दो (विदेशी) शातिर ड्रग्स पैदलर्स कों गिरफ्तार किया.. इससे पूर्व इसी कोबरा गैंग के नौ विदेशी तस्करों सहित 13 अभियुक्तों को देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,इस गैंग से अब तक ढाई करोड़ से अधिक की (200ग्राम )कोकीन बरामद की जा चुकी है. एसएसपी दून के अनुसार अभी इस गैंग के कुछ लोग फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  Well Done:- नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की बडी कार्यवाही..दिल्ली सहित देश में 44 स्थानों पर विगत 02 वर्षों में लगभग 07 करोड मूल्य की नकली दवाओं की सप्लाई...देहरादून SSP की स्पेशल गठित टीम नकली दवाओं की जब्तीकरण के लिए इन राज्यों में रवाना.

एसएसपी देहरादून के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार विदेशी अभियुक्तों ने बताया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं,और मूल रूप से सूडान देश के नागरिक हैं. अभियुक्त अक्सर अपने देश सूडान से देहरादून आते जाते रहते हैं. उनके द्वारा डिमांड के हिसाब से कोकीन दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटों/पैडलरों के द्वारा सप्लाई की जाती है.. उक्त कोकीन (ड्रग्स )को वह कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लेकर आए थे,और डिमांड के मुताबिक उक्त कोकीन को देहरादून के राजपूर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अलग-अलग पार्टियों में सप्लाई करने की योजना थी.गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में यह भी बताया की उक्त कोकीन को अपने एक विदेशी साथी फ्रांजी से लेकर आना बताया गया..

वहीं सहारनपुर (यूपी)निवासी गिरफ्तार अभियुक्त जावेद आलम ने पुलिस पूछताछ में बताया की उससे बरामद कोकीन को वह दिल्ली से जॉन नाम के व्यक्ति से लेकर देहरादून आया था.उक्त ड्रग्स को भी राजपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली पार्टियों में कालिंस नाम के एक ड्रग पेडलर द्वारा सप्लाई किया जाना था..राजपुर पुलिस ने इस मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन को भी नशा तस्करों से बरामद कर सीज किया है..

मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना पर थाना राजपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग व नाकेबंदी कर तस्कर दबोचा :थानाध्यक्ष राजपुर

यह भी पढ़ें 👉  Cyber Crime: प्रदेशव्यापी 7 दिवसीय “ऑपरेशन हॉटस्पॉट”—Money Mule Accounts, ATM/Cheque Withdrawal, Suspect SIM-POS एवं Digital Footprints पर एक साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई..820 Suspect Bank Accounts का Verification—159 FIR | 1,236 ATM Withdrawal Locations का Verification—32 FIR..

राजपुर थानाध्यक्ष पी. डी. भट्ट के मुताबिक 2 जून 2026 को सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग से जुड़े कुछ ड्रग पेडलर हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन सप्लाई करने के लिए राजपूर क्षेत्र में आए हैं. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपूर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में सघन चेकिंग और घेराबंदी का अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जोहड़ी गांव रोड निकट पुरानी मजार के पास से स्कूटी संख्या UK07 AA- 4478 पर सवार दो शातिर विदेशी पेडलरों को 9.15 ग्राम और सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास से स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK07TD -7532 से एक अभियुक्त जावेद आलम को 11.7 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं गिरफ्तार तीनों पेडलर कोबरा गैंग से जुड़े हैं जो हाई प्रोफाइल पार्टियों में कुकिंग सप्लाई करने आए थे. राजपुर थाना प्रभारी पी.डी.भट्ट के अनुसार पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 09 विदेशी ड्रग्स तस्करों सहित कुल 13 अभियुक्तों कों ढाई करोड़ कीमत से अधिक मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है..

देहरादून पुलिस वर्ष 2026 के शुरूवाती 05 माह में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग 03 करोड रू0 अनुमानित कीमत के मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा 01 किलो 230 ग्रा0 स्मैक, 09 किलो चरस, 51 किलो से अधिक गांजे व अन्य मादक पदार्थों व नशीली गोलियों व कैप्सूल के साथ 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है..  

यह भी पढ़ें 👉  भ्रामक खबरों से रहें सावधान: बिना पुष्टि के ही राष्ट्रीय समाचार पत्र ने "स्कूली छात्रा अपहरण" की खबर छाप दी…प्रतिष्ठित स्कूल प्रबंधन ने भी उक्त खबर का पुरजोर खंडन किया..CCTV फुटेज से सच्चाई आयी सामने..

गिरफ्तार नशा तस्कर अभियुक्त:

(1)- MICHAEL IKKA MECKSON S/O ROBERT R/0  हाल निवासी पंजाबी कॉलोनी हरिद्वार बायपास रोड निकट आईएसबीटी देहरादून, उम्र 25 वर्ष।

मूल निवासी-सूडान

(2)-LEVIKIRI WANIKI  S/0 WANIKI PHILIF R/O उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष।

मूल निवासी-सूडान  

3-जावेद आलम पुत्र मुस्तफा निवासी रहमत कॉलोनी बरला रोड निकट बिजली घर देवबंद थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उम्र 37 वर्ष।

बरामदगी–

(1)- विदेशी तस्करों से: 

01: 9.15 ग्राम अवैध कोकीन

02: बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू

03: 10 पन्नी

04: तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-4478

02: जावेद आलम से: 

01: 11.77 ग्राम अवैध कोकिन

02: तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532 

(बरामद मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य 20 लाख रूपये)

 धरपकड़ पुलिस टीम:- 

1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर

2- व0उ0नि0 प्रवेश रावत, थाना राजपुर

3- उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन  

4- उ0नि0 अनित कुमार

5- का0 मुकेश

6- का0 ललित

7- कां0 सुशील

8- कां0 अमित

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें