शिकंजा:अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस को बडी सफलता..₹31 लाख से अधिक मूल्य की स्मैक के साथ बरेली का नशा तस्कर दबोचा..

देहरादून: नशा तस्करों के खिलाफ देहरादून पुलिस की लगातार युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी है..इसी क्रम में थाना रायपुर क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय एक नशा तस्कर को सहस्त्रधारा रोड पैरिस विहार के पास से धरदबोचा हैं. गिरफ्त में आए धीरेंद्र तिवारी नाम के तस्कर के कब्जे से ₹31 लाख से अधिक कीमत की अवैध स्मैक बरामद की गई है.. गिरफ्तार तस्कर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP ने पेश की मानवता की मिसाल,बुज़ुर्ग महिला की शिकायत का निस्तारण कर भारी बारिश के बीच खुद गाड़ी की व्यवस्था कर घर पहुंचाया..
Oplus_16777216

बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है.
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग कर नशा तस्करो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है..इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 09 जुलाई 2025 को सहस्त्रधारा रोड पैरिस विहार के पास से एक अभियुक्त धीरेन्द्र तिवारी को 102.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: रिश्वत लेते रंगे हाथ दो फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार..विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप..

गिरफ्तार अभियुक्त:


धीरेन्द्र तिवारी पुत्र भुवन चन्द तिवारी निवासी राजीव नगर नकटिया थाना कैंट बरेली उ0प्र0.. हाल पता गंगोत्री विहार सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 46 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF ने एक बड़े ड्रग्स माफ़िया को 55 लाख की स्मैक के साथ धरदबोचा..नशा तस्करों की प्रॉपर्टी ज़ब्त की कार्यवाही तेज़: STF..2023 में अब तक गिरफ्तार 42 तस्करों से तकरीबन पोनें तीन करोड की ड्रग्स बरामद.

बरामदगी
102.52 ग्राम स्मैक अनुमानित मूल्य 31 लाख रू0 से अधिक..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें