
बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले है स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर: एसएसपी STF
बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनवाकर व फर्जी एनओसी के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य में रजिस्टर्ड कराकर असली के रुप में किया जा रहा था प्रयोग:STF, SSP
गिरफ्तार अभियुक्त से 01 फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बरामद…
राज्य STF की फर्जी शस्त्र लाईसेन्स पर दूसरी बडी कार्यवाही,इसी वर्ष पूर्व में एक अभियुक्त को 01 फर्जी शस्त्र लाईसेन्स, 01 अवैध सैमी ऑटोमैटिक पिस्टल .30 बोर, व 05 कारतूस के साथ किया था गिरफ्तार…
देहरादून : “ऑपरेशन प्रहार“के तहत उत्तराखंड स्पेशल टास्क (एसटीएफ) द्वारा राज्य में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में एसटीएफ ने बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनवाकर,फर्जी एनओसी के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य में रजिस्टर्ड कराने का अपराध करने वाले एक और गिरोह के मुख्य सदस्य को गिरफ्तार किया.STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है..गिरफ्तारी के समय अभियुक्त कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया है. अमित यादव का अस्थाई पता देहरादून में फ्लैट नं-807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास का हैं. फर्जी शस्त्र लाईसेन्स को लेकर उत्तराखंड STF की यह दूसरी बडी कार्यवाही हैं.इससे पूर्व इसी वर्ष एक अन्य अभियुक्त को भी फर्जी शस्त्र लाईसेन्स,01 अवैध सैमी ऑटोमैटिक पिस्टल (30 बोर) 05 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था….

फर्जी शस्त्र लाईसेन्स नं.- LN34041A7A1AA7/1499 का जिला अमृतसर,पंजाब से स्थानान्तरण होने के उपरान्त वर्ष 2017 में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून की शस्त्र पंजिका में अंकन होना पाया गया:STF
फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामलें में पकड़े गए अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में STF,SSP अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्यों से अपराधी किस्म के लोगों द्वारा फर्जी तरीके से अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाईसेन्स प्राप्त कर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये है। इस सूचना की जांच व कार्यवाही हेतु टीम नियुक्त की गयी, टीम द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून, मेरठ व पंजाब आदि राज्यों से पत्राचार कर जानकारी की गयी..प्राप्त सूचनाओं आदि से शस्त्र लाईसेन्स नं.- LN34041A7A1AA7/1499 का जिला अमृतसर,पंजाब से स्थानान्तरण होने के उपरान्त वर्ष 2017 में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून की शस्त्र पंजिका में अंकन होना पाया गया. इस सम्बन्ध गहन जांच व और अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है । उक्त शस्त्र लाईसेन्स अमृतसर पंजाब से बना ही नही होना ज्ञात हुआ, जिस पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर सुरागरसी-पतारसी कर उपरोक्त लाईसेन्स धारक अमित यादव उपरोक्त को शिमला बाईपास रोड, देहरादून से गिरफ्तार कर..
बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाईसेन्स एवं ऐसे आपराधिक प्रवृति लोगों क़ी गतिविधियां उत्तराखण्ड राज्य में है उन सभी शस्त्र लाईसेन्स धारकों पर STF की पैनी नजर है:SST, STF
गिरप्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान पता चला है कि बडे स्तर बाहरी राज्यो से फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाकर उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदो में दर्ज कराये गये है. गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के जिलाधिकारी कार्यालयों की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये फर्जी लाईसेन्सो/संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी कर आगे कार्यवाही की जायेगी.अभियुक्त के विरूद्ध आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उक्त के अतिरिक्त बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाईसेन्स एवं ऐसे आपराधिक प्रवृति के लोग जिनकी गतिविधियां उत्तराखण्ड राज्य में है उन सभी शस्त्र लाईसेन्स धारकों पर एस.टी.एफ की पैनी नजर है..
बता दें कि मुख्यमंत्री, उत्तराखंड द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत आप्रेशन प्रहार अभियान के तहत एसएसपी, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमों को संगठित गैंग/गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे.इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों के शस्त्र लाईसेंस बनवाकर फर्जी एनओसी के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य में शस्त्र लाईसेंस रजिस्टर्ड कराकर अपराधिक गतिविधियोें को अंजाम दिये जाने की सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा थाना क्लेमनटाऊन, जनपद देहरादून पर अभियोग पंजीकृत कराकर, संदिग्ध अभियुक्त की तलाश की गयी व अपराध में संलिप्त अभियुक्त एक व्यक्ति अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी फ्लैट नं-807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास देहरादून को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध शस्त्र लाईसेंस बरामद किया गया है..
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी फ्लैट नं-807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास देहरादून
बरामदगी का विवरणः-
01 फर्जी शस्त्र लाईसेन्स.

उत्तराखण्ड एसटीएफ धरपकड़ टीमः-
- निरीक्षक अबुल कलाम
- उ.नि. विद्यादत्त जोशी
- हे.का. बिजेन्द्र चौहान
- हे.का. देवेन्द्र मंमगाई 6. हे.का. संजय
- आरक्षी मोहन असवाल









