बड़ी ख़बर: गौकशी में लिप्त कुख्यात इनामी बदमाश के साथ दून पुलिस की मुठभेड़..बदमाश को लगी गोली..अभियुक्त गिरफ्तार …पूरी कार्रवाई में एक बार फिर SSP देहरादून मोर्चे पर रहे..

बेजुबानों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस:SSP देहरादून

देहरादून: बेजुबान गायों को कत्लेआम कर गौकशी में लिप्त कुख्यात बदमाश के साथ देर रात दून पुलिस की शिमला बायपास रोड़ निर्माणधीन हाईवे शेरपुर पर देर रात चेकिंग के दौरान जबरदस्त मुठभेड़ हुई.पुलिस जानकारी के अनुसार 10000 का फरार इनामी बदमाश युसूफ पुत्र यूनुस ने सिंहनीवाला (शिमला बायपास रोड़)पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की,जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर शेरपुर में जवाबी कार्रवाई की,जिसमें बदमाश के पैर पर गोली लगी. इसके बाद बदमाश को गिरफ्तार करते हुए घायल स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर मौजूद रहे..पुलिस की कार्रवाई दौरान मौके से घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा,जिंदा कारतूस,खोखा राउंड और उसकी  डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई..

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर:SSP देहरादून ने इंस्पेक्टरों के किये तबादले.. शहर कोतवाल सहित डालनवाला ऋषिकेश,डोईवाला और रायवाला कोतवाली के प्रभारी बदले गए..

 जनपद की सभी सीमाएं और चेकपोस्ट सील कर नाकेबंदी की गई:SSP

पुलिस जानकारी के अनुसार चौकी झाझरा द्वारा सिटी कंट्रोल को बताया गया कि सिंहनीवाला (शिमला बायपास रोड़) में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भागा है.सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारासभी थाना चेक पोस्ट और आउट पोस्ट को चेकिंग के लिए अलर्ट किया गया है.इतना ही नहीं घटना के दृष्टिगत जनपद की सीमाएं सील कर शहर में सभी चेक पोस्टों पर नाकाबंदी की गई..वही दूसरी तरफ इस बीच फरार बदमाश का पीछा करती पुलिस टीम और बदमाश की शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास मुठभेड़ हुई.. दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान कुख्यात इनामी बदमाश  के पैर पर गोली लगी इसके बाद घायल अभियुक्त युसुफ पुत्र युनूस को गिरफ्तार किया गया और तत्काल उपचार के लिए सहसपुर प्राथमिक अस्पताल भर्ती कराया गया..एसएसपी देहरादून भी घटनास्थल पहुंचे और कार्रवाई का जायजा लिया..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रामक खबर का देहरादून पुलिस और ED ने किया खंडन…ईनामी-बिल्डर दीपक मित्तल के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस के तहत गिरफ्तारी कही भी संभव !..

 लंबे समय से गौकशी सहित अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त था इनामी बदमाश: पुलिस

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश युसूफ पुत्र यूनुस थाना प्रेमनगर का 10000 का इनामी बदमाश है जो कि गौकशी के अपराध में वांटेड है.अभियुक्त विरुद्ध थाना प्रेम नगर पर  धारा 5/11(1) उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत है..बदमाश के अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी की जा रही हैं. बदमाश लंबे समय से गौकशी के अपराधों में लिप्त रहा.एसएसपी देहरादून द्वारा चिकित्सालय पहुंचकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई..

यह भी पढ़ें 👉  Good Work: उत्तराखण्ड पुलिस के “ऑपरेशन स्माइल” से लौटी 2509 परिवारों की मुस्कान..परिजनों ने की दिल से सराहना…DGP बोले-ऑपरेशन स्माइल केवल खोज न होकर मानवीय संवेदना एवं समर्पण का प्रतीक..

घायल/10000 के इनामी बदमाश  का नाम पता:-

युसुफ पुत्र युनूस निवासी खेडी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें