ध्यान रहें: 14 दिसंबर 2024 को IMA पासिंग आउट परेड कार्यक्रम सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात डाइवर्ट प्लान…सुबह 07.00 से 12.00 बजे तक..

एसएसपी देहरादून अजय सिंह की परीक्षार्थियों से अपील..

 उक्त डायवर्ट समय को यातायात दबाव के अनुसार घटाया / बढाया जा सकता है.. 

देहरादून– 14 दिसंबर 2024 को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA ) में होने वाली पासिंग आउट परेड सुरक्षा के दृष्टिगत चकराता रोड प्रेम नगर से आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट किया गया.इस दौरान IMA आने वाला मार्ग पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा.. वहीं पासिंग आउट परेड की सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस प्रशासन और सेना द्वारा धरती से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त दिए गए हैं. ताकि परेड के दौरान IMA के इर्दगिर्द परिंदा भी पर ने मार सके।।

यह भी पढ़ें 👉  मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला से हुई जेवरात लूट का दून पुलिस ने किया..आरोपी सहित लूट का सोना खरीदने वाला ज्वेलर भी सलाखों के पीछे..

14 दिसंबर IMA परेड के दौरान यातायात प्लान:-

1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा.

2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा.

3- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा किया जायेगा.वही विशेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अन्दर से रांघडवाला की ओर भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: तहसील में नियुक्त नाजिर ₹15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..विजिलेंस ने की कार्रवाई..

4- सेलांकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा.

5-  देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा.

एसएसपी देहरादून अजय सिंह की  परीक्षार्थियों से अपील

एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा परीक्षार्थियों से अपील की गई हैं कि,प्राप्त जानकारी के क्रम में जिन अभ्यर्थीयों की दिनांक 14/12/2024 को प्रतियोगी परीक्षा है,वे सभी आईएमए परेड डायवर्ट के दृष्टिगत निर्धारित परीक्षा केन्द्र में समय से पहले पहुँचना सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त सभी बैरियर पॉइंट्स पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों यथा संभव सहायता के निर्देश दिए गये है.इस दौरान यदि किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या पेश आती है तो वह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को अपनी समस्या से अवगत करा सकते है..

यह भी पढ़ें 👉  आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड DGP का यात्रियों को महत्वपूर्ण संदेश,हेलीकॉप्टर सेवा की धोखाधड़ी से बचने के लिए अब केवल अधिकृत IRCTC से ही हेली टिकट बुकिंग होगी: DGP

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें