बड़ी खबर -सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण..IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, पुरे प्रकरण में गहन जांच-विवेचना के निर्देश..12 पुलिस कर्मियों पर गिरी ग़ाज..उधमसिंह नगर से तत्काल जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग ट्रांसफर..

मृतक द्वारा जारी वीडियो और E-Mail में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश:पुलिस मुख्यालय

देहरादून : सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में पुलिस मुख्यालय ने आईजी STF नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT टीम का गठन किया है.IG STF ने इस पुरे प्रकरण me गहन जांच-विवेचना के SIT को निर्देश दिए हैं. वही इस प्रकरण में उधमसिंह नगर से संबंधित क्षेत्र में तैनात 12 पुलिस कर्मियों को गढ़वाल IG द्वारा तत्काल ही प्रभाव से हटाते हुए सभी को चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद ट्रांसफर किया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहार के बाद भी देहरादून FDA का खाद्य सामाग्रीयों में मिलावटखोरों पर कार्यवाही जारी..तेल,मसालें अनाज,घी दुग्ध उत्पादों के 12 सैंपल जांच के लिए FSL भेजें गए..हलाल प्रमाणयुक्त खाद्य पदार्थों में विशेष शिकंजा:FDA..

पुलिस मुख्यालय:-जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:-

▪️उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत- अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में अब मुख्य आरोपी के "मामा" की गिरफ्तारी.रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने और निगरानी का था जिम्मा.

▪️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उ.नि., 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग्: चुनाव न लड़ने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाईकमान को लिखा पत्र. पत्र के निकले जा रहे सियासी मायने.*जानिए क्या लिखा पत्र में..*

▪️ उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं, उक्त आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें