Blinkit boy Arrest.. चेन स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा..घटना को अंजाम देने वाले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार.. महंगे शौक और कर्ज के चलते अपराध कारित..

एसएसपी देहरादून ने ऑनलाइन डिलीवरी वालों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की ..

अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीना गया मंगलसूत्र हुआ बरामद..अभियुक्त blinkit से सामान की डिलीवरी के दौरान आते-जाते अकेले जा रही महिलाओं की करता था रैकी..

अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त द्वारा कई लोगों से लिया था उधार

अपने ऊपर चढ़े कर्ज को चुकाने के लिए अभियुक्त द्वारा दिया था घटना को अंजाम

देहरादून : रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने पूरे मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त Blinkit कंपनी में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय निकला. अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए उसने बुजुर्ग महिला को चेन स्नेचिंग का शिकार बनाया. अभियुक्त काफी दिनों से बुजुर्ग महिला के आने जाने वाले रास्ते की रैकी कर घटना को अंजाम दिया. अभियुक्त के कब्जे से स्नैचिंग कर लूटी गई क़ीमती मंगलसूत्र बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का सलाखों के पीछे धकेला है. यह कोई पहला मामला नहीं जब ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले ने इस तरह का अपराध कारित किया हो. इससे पहले भी ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले कई डिलीवरी बॉयज को चोरी, चेन स्नैचिंग और लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. ऐसे में एसएसपी देहरादून ने ऑनलाइन डिलीवरी वालों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की हैं..

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: सहसपुर स्थित फैक्ट्री  में पुलिस की बड़ी रेड..ग्रीन हर्बल कंपनी कीआड़ में बन रही थी नशीली ड्रग्स.. कमर्शियल क्वांटिटी में नार्को ड्रग्स बरामद..तीन गिरफ्तार,पूछताछ जारी..

थाना रायपुर पुलिस के अनुसार दिनाँक 25/01/2026 को वादी गणेश दत्त बहुगुणा निवासी HN-248 नथुवावाला ढांग रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी कि उनकी माताजी श्रीमती कुन्ती देवी पत्नी श्री लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, निवासी नथुवावाला ढांग, प्रातः के समय अपने रिश्तेदारों के यहां खैरी खादर की ओर पैदल जा रही थीं, इस दौरान एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पीछा करते हुए शिव मंदिर ढांग से नीचे जाने वाले रास्ते पर अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभिययोग पंजीकृत किया गया।बुजुर्ग महिला के साथ हुई घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशो पर तत्काल थाना रायपुर पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटजो से घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही मैनवली पुलिसिंग करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: अब लापरवाही से लेन परिवर्तन करने वाले वाहनों पर होगी MV एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही.DGP ने समीक्षा बैठक कर दिए दिशा-निर्देश.

पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त सचिन को बद्रीश कॉलोनी के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में छीना गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।

पुलिस खुलासे के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रिंग रोड स्थित blinkit की एजेंसी में काम करता है, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा कई लोगो से उधार लाया था, जिसे उतारने तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा स्नेचिंग की योजना बनाई. तथा ब्लिंकिट की डिलीवरी के दौरान आते जाते अकेली जाती महिलाओं की रैकी करने लगा। दिनाँक 25/01/26 की प्रातः काम पर जाते समय उसे नाथुवावाला ढांग क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अकेले जाती हुई दिखाई दी, जहाँ अभियुक्त द्वारा मौका देखकर उक्त बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। अभियुक्त घटना में छीने गये मंगलसूत्र को बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के मध्यनजर उत्तराखंड DGP ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद,हर की पैड़ी में पूजा अर्चना,डिब्रीफिंग कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

गिरफ्तार अभियुक्त :-

सचिन पुत्र सर्वेश कुमार निवासी – ग्राम रसूलपुरकला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता – जोगीवाला, रिंग रोड, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी :-

घटना में छीना गया मंगलसूत्र (अनुमानित कीमत 01 लाख 50 हज़ार)

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें