शिकंजा: नगर निगम की भूमि सौदेबाजी कर लाखों रुपये हड़पनें वाले पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज..पूर्व में भी कई थानों में धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज..

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र में नगर निगम की भूमि को अपना बताकर विक्रय सौदा तय कर 94 लाख रुपए हड़प धोखाधड़ी करने वाले आमवाला तरला के पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका के खिलाफ पुलिस के मुकदमा दर्ज किया है..रायपुर पुलिस के अनुसार धारा 420 के तहत दर्ज इस केस में नामजद अभियुक्त राकेश तिनका एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में पूर्व में भी धोखाधडी सहित अन्य अपराधों में कई मुक़दमें दर्ज हैं..इसके अतिरिक्त अभियुक्त  पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया जा चुका हैं..

 पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता (वादी) कुणाल वालिया पुत्र प्रदीप वालिया निवासी -48 बी रेसकोर्स (देहरादून) द्वारा थाना रायपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि आमवाला तरला की पार्षद के पति राकेश तिनका पुत्र बीरबल द्वारा उनको सहस्त्रधारा रोड स्थित एक ज़मीन को अपना बताकर उनसे उक्त भूखण्ड का सौदा किया.इसके बाद उक्त भूमि के एवज में उनसे 94 लाख रुपये प्राप्त किये गये. लेकिन उक्त भूमि के सम्बंध में जानकारी करने पर पता चला कि भूमि नगर निगम की हैं.ऐसे में जब राकेश तिनका से इस बारे में सम्पर्क बातचीत की गई तो,उसके द्वारा जमीन सौदेबाजी की रकम वापस करने का आश्वासन देते हुए 14 लाख रूपये तो वापस किये गये.लेकिन बाकी शेष 80 लाख रूपये के फ़र्जी चैक दिए गये.ऐसी स्थिति में जब फिर से इस सम्बंध में पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका से बातचीत की गई तो उसके द्वारा पैसे देने में आना-कानी करते हुए तरह-तरह के बहाने बनाये गए.ऐसे में थक हार कर वादि द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र रायपुर पुलिस को दिया गया.जिसके आधार पर थाना रायपुर में धारा 420 भारतीय दंड संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर जनपद में 02 इंस्पेक्टर सहित 21 दरोगाओं के तबादले..कानून व्यवस्था समीक्षा के दृष्टिगत SSP डॉ मंजुनाथ टीसी ने जारी किए आदेश..

नाम अभियुक्त 

राकेश उर्फ तिनका पुत्र वीरबल निवासी ऋषिनगर, सहस्रधारा रोड, थाना रायपुर देहरादून..

Oplus_0

आपराधिक इतिहास 

1- मु0अ0सं0 180/2015 धारा 323/504/506/336, बनाम राकेश उर्फ तिनका आदि चालानी थाना रायपुर 

यह भी पढ़ें 👉  तैयार हैं हम: आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च…अराजक तत्वों को कड़ा संदेश..

2- मु0अ0सं0 44/2019 धारा 420/120 बी बनाम राकेश उर्फ तिनका आदि चालानी थाना रायपुर 3- मु0अ0सं0 241/2020 धारा 147/323/325 भादवि बनाम राकेश उर्फ तिनका आदि चालानी थाना रायपुर 

यह भी पढ़ें 👉  अपराध: कोरियर की आड़ मे नशे का काला कारोबार , पापा की परियां गिरफ्तार. 2 सगी बहने कर रही थी ये गलत काम..

4- मु0अ0सं0 241/2022 धारा 420/406 भादवि बनाम राकेश उर्फ तिनका चालानी थाना रायपुर 

5- मु0अ0सं0 262/2018 धारा 13 जुआ अधि0 बनाम राकेश उर्फ तिनका चालानी थाना पटेलनगर 

6- मु0अ0सं0 403/2012 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 चालानी थाना कोतवाली नगर देहरादून 

7- मु0अ0सं0 274/2024 धारा 420 भादवि बनाम राकेश तिनका आदि चालानी थाना रायपुर देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें