सड़क सुरक्षा को लेकर SSP देहरादून मुहिम की जारी…विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 271 और युवाओं/वाहनों चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही..

सभी  271 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर की गई उनकी काउंसलिंग..

देहरादून: सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के मध्य नजर एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार 03 दिसंबर 2024 को भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 156,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 10, यातायात नियमो का उल्लंघन 98 में सहित नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 02 और ड्रंक एण्ड ड्राइव में 05 कुल 271 युवाओं/वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई. इस दौरान सभी 271  युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों से गुलजार हुई फूलों की घाटी,बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं पर्यटक। कई प्रजातियों के फूल बने आकर्षण का केंद्र।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें