सख़्ती: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर चलेगा चाबुक..देहरादून पुलिस/प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जायेगा इस दिन से ध्वस्तीकरण अभियान…

देहरादून: देहरादून शहर में एक बार फिर जहाँ-तहां अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई होने जा रही हैं..कोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण वाले स्थानों पर आगामी सोमवार से ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. इस मामलें में एसएसपी देहरादून द्वारा शनिवार सांय जिला प्रशासन,नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए अवैध अतिक्रमण ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई.

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: पीएम के दौरे से पहले ,फिर गरमाया देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा, गंगोत्री धाम के बाजार व घाटो में सन्नाटा, केदारधाम में bjp नेताओ की नो एंट्री, पूर्व मुख्यमंत्री को भी झेलना पड़ा विरोध...

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आगामी सोमवार से सम्बंधित टीम द्वारा चिन्हित अवैध अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण को वृहद स्तर पर अभियान के रूप में चलाया जायेगा..

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: रायपुर लूटकांड करने वाले बदमाशों के साथ दून पुलिस की मुठभेड़..घेराबंदी कर पुलिस ने यूपी के दोनों कुख्यात बदमाशों को दबोचा.. जवाबी कार्रवाई में बदमाश साहिल को लगी दो गोली..

 एसएसपी देहरादून की अध्यक्षता में की गई इस बैठक दौरान नगर निगम आयुक्त- गौरव कुमार, एसपी सिटी-प्रमोद कुमार,अपर आयुक्त नगर निगम-वीर सिंह बुध्दियाल,उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल,उपजिलाधिकारी हरगिरि,सदर क्षेत्राधिकारी,आशीष भारद्वाज,क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी,क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल सहित LIU इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर देहरादून मौजूद रहे..

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतिम चरण कार्यों का जिलाधिकारी देहरादून ने किया स्थलीय निरीक्षण..गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र निर्माण कार्य संपन्न करने सख्त आदेश.. प्रदेश के पहले रोलर हॉकी रिंक निर्माण कार्य पूर्ण करने पर खासा जोर:(CEO)स्मार्ट सिटी/ जिलाधिकारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें