योग: गैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री धामी का अहम कदम..भराड़ीसैंण में पहली बार आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

भराड़ीसैंण को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी काम..

मुख्यमंत्री के प्रयासों से भराड़ीसैंण में पहली बार आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गैरसैंण: अब तक केवल विधानसभा सत्र के दौरान खुलने वाला भराड़ीसैंण का विधानसभा भवन इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योग दिवस का कार्यक्रम भराड़ीसैंण में हो रहा है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में सक्रिय करने की यह मुख्यमंत्री की सार्थक पहल भी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने HNB विश्वविद्यालय श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग...सरकार वर्तमान में मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास,आईटी लैब,परीक्षा भवन,एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है:CM

मुख्यमंत्री ने योग दिवस के कार्यक्रम से भराड़ीसैंण को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी काम किया है। विधानसभा परिसर में वैश्विक कार्यक्रम से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी को विश्व भर में नया नाम मिलेगा। विदेशी मेहमानों की उपस्थिति, हिमालय की गोद में बसे इस क्षेत्र की प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग इस क्षेत्र को आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में भी पहचान दिलाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रेलवे में जॉब करने वाले सिरफिरे आशिक़ से लड़की पर सरेआम पिस्तौल तान सांसे रोकी..बमुश्किल पब्लिक ने पकड़ पुलिस के हवालें किया..

कार्यक्रम एक , संदेश अनेक

भराड़ीसैंण में योग कार्यक्रम के आयोजन से एक ओर जहां ग्रीष्मकालीन राजधानी को लेकर राज्य सरकार ने अपनी नीति को स्पष्ट किया है। वहीं दूसरी ओर यह आयोजन उत्तराखंड को योग, वेलनेस और आयुष के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाएगा। योग नीति लागू होने के बाद इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार ने उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने केसकल्प को दोहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी: फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला…तत्काल मुकदमा दर्ज कर दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें