मुख्यमंत्री धामी ने HNB विश्वविद्यालय श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग…सरकार वर्तमान में मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास,आईटी लैब,परीक्षा भवन,एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है:CM

नकल विरोधी कानून से लागू होने से मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को उनका हक मिलेगा

श्रीनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर-श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया..इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार विभिन्न नवीन कार्य योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यूसीसी कानून को लागू किया है, यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है.वही बीते साढ़े तीन सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है. राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है.उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य ने नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस लाइंस में बलवा मॉक ड्रिल अभ्यास...फायर ब्रिगेड/घुड़सवार पुलिस/अश्रु गैस टीम/लाठी पार्टी व फायरिंग पार्टी ने किया प्रदर्शन..मॉक ड्रिल के माध्यम से SSP देहरादून ने परखी दून पुलिस की आपातकाल तैयारियां..

नकल विरोधी कानून से लागू होने से मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को उनका हक मिलेगा

मुख्यमंत्री धामी ने नकल विरोधी कानून को लागू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को उनका हक मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्तमान में मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य में स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण भी तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: नये साल में भी जारी है नशेड़ियों के लिए दून पुलिस की बस सेवा… बीते 10 दिनों में 585 व्यक्तियों को थाने लाकर 1 लाख 87 हजार का जुर्माना वसूला गया..सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी....

वही कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों को मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर है और उच्च शिक्षा के संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  AIIMS ऋषिकेश की चौथी मंजिल में पुलिस वाहन ले जाने की घटना चर्चाओं में...SSP देहरादून ने स्वयं जांच कर सभी पहलुओं का बारीकी से किया विश्लेषण..महिला डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़ केस में Quality investigation के लिए CO के पर्यवेक्षण में गठित SIT: SSP दून

विधायक विनोद कण्डारी ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ ही सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया..उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, कुलसचिव राजेश कुमार ढोड़ी, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, प्रो. ओपी गुसाईं,छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें