देहरादून: कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज सहित 03 लाइन हाज़िर..

देहरादून: ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने डोईवाला कोतवाली प्रभारी के अलावा लाल-तप्पड़ चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल सहित उपनिरीक्षक मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है.एसएसपी द्वारा जारी किए गए नए आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान को डोईवाला कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.जबकि मसूरी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद शाह को लाल तप्पड़ चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है.वही मसूरी कोतवाली में तैनात सब-इंस्पेक्टर शोएब अली को थाना रानी पोखरी में नई तैनाती दी गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता..पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 कुख्यात गैंगस्टर आये गिरफ्त में..अभियुक्तों के कब्ज़े से चोरी के 02 ट्रक सहित घटना में प्रयुक्त हथियार व कार बरामद.. अपराधियों के खिलाफ हत्या,लूट,डकैती जैसे संगीन मुकदमें यूपी-उत्तराखंड में दर्ज.

किसानों के प्रदर्शन में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स न लगाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक सोमवार डोईवाला शुगर मील को बंद कराने के लिए किसानों का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन था.ऐसे में पहले से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को देखते हुए उचित सख्या पुलिस फोर्स लगाने के एसएसपी ने निर्देश दिए गए थे. लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद धरना प्रदर्शन रैली कार्यक्रम को नियंत्रण करने के लिए पर्याप्त संख्या पुलिस फोर्स नहीं लगाई गई. जिसके चलते कुछ किसानों ने शुगर मील के गेट के सामने न सिर्फ हंगामें के साथ बबाल मचाया,बल्कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका.

यह भी पढ़ें 👉  मॉनसून की बारिश का कहर..मसूरी मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही का खतरा बढ़ा..ऐतिहातन ज़िला प्रशासन ने परिवहन क़ो किया प्रतिबंध ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें