देहरादून: रेलवे में जॉब करने वाले सिरफिरे आशिक़ से लड़की पर सरेआम पिस्तौल तान सांसे रोकी..बमुश्किल पब्लिक ने पकड़ पुलिस के हवालें किया..

देहरादून: थाना पटेल नगर के अंतर्गत लालपुल के समीप एक रेस्टोरेंट के बाहर रेलवे में नौकरी करने वाले एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को जान से मारने की नीयत  सरेआम पिस्तौल तान उसकी सांसे रोक रखी.. गनीमत यह रहा की किसी भी अनहोनी से पहले ही आसपास के लोगों ने लड़के को गोली चलाने से पहले पकड़ लिया और जमकर पीटा..और फिर उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया.. पुलिस ने हिरासत में लिए युवक पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के सामने भी लड़की पर पिस्तौल ताने रखी..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले..

कोतवाली पटेलनगर पुलिस के अनुसार मंगलवार 28 नवंबर 2023 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि लालपुल के समीप बॉबी किचन में एक लड़के ने एक लड़की के ऊपर जान से मारने की नीयत से पिस्टल तान रखी है.. सूचना पर तत्काल पुलिस मौक़े पर पहुँची तो एक लड़के ने लड़की के सामने पिस्टल तान रखी थी, हालांकि कुछ ही देर बाद आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से युवक को समय रहते पिस्टल के साथ पकड़ लिया गया..इस घटना के संबंध में शिकायतकर्ता लड़की द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ़ धारा 307 IPC में मुक़दमा दर्ज किया गया हैं..वही जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तानने वाले युवक को पकड़ने के दौरान उसको कुछ चोटे आई थी,जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  मकान मालिक के घर से आभूषण चोरी करने वाले किरायेदार दंपति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..दोनों के क़ब्जे से ₹08 लाख कीमत के चोरी किये गये जेवरात बरामद..

 युवती और युवक बीच कुछ समय पहले विवाद बढ़ने से बात जान लेने तक पहुँची..

वही दूसरी तरफ इस घटनाक्रम में शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम रिचा सिंह पुत्री नवीन सिंह निवासी सरइया मुजफ्फरपुर बिहार बताया.जबकि  लड़के का नाम कमलजीत कुमार पुत्र कपिल देव सिंह निवासी सोनडीहा खगरिया,बिहार मूल का बताया. लड़की ने बताया गया कि लड़का उसका पूर्व परिचित है,और रेलवे विभाग मुरादाबाद में जॉब करता है..कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया था.और उसके द्वारा लड़के से बात करनी बंद कर दी गई थी.बस इसके बाद से ही कमलजीत लगातार उसका पीछा कर रहा था.इसी बीच आज अचानक कमलजीत उसे लालपुल के समीप बॉबी किचन के पास मिल गया. और इसके बाद उसने उस पर पिस्टल तानकर उसे जान से मारने का प्रयास किया.. 

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती :भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी द्वारा उच्चस्तरीय बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश..

गिरफ्तार अभियुक्त :

कमलजीत कुमार पुत्र कपिल देव सिंह नि0 सोनडीहा, खगरिया, बिहार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें