सख्ती :भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी द्वारा उच्चस्तरीय बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश..

देहरादून: भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  Good News:चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख पार,सुरक्षित चारधाम-हमारा प्रण:DGP
Oplus_16908288

अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयाँ, आवश्यक चिकित्सा एवं आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे व्यवस्था आपूर्ति सुनिश्चित के निर्देश..

वही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयाँ, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए..खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है..वहीं राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..आपदा क्षेत्र धराली में फंसे लोगों को चिनूक और MI-17 हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचाने का कार्य जारी..
Oplus_16908288

अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश…

बैठक के दौरान अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए.हमारी सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और हम किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं..

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस 2023 अवॉर्ड: उत्तराखंड पुलिस विभाग में विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों /कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सम्मान की घोषणा..
Oplus_16908288

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें