सराहनीय पुलिसिंग: असहाय बुजुर्ग महिला को त्वरित न्याय..कब्जेदार किराएदार को हटा कुछ ही घंटो में खाली कराया दून पुलिस ने पीड़ित का मकान.. ..

त्वरित सुनवाई पर पीड़ित वयोवृद्ध महिला ने SSP दून की जमकर तारीफ करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया

एसएसपी देहरादून द्वारा शिकायत का त्वरित संज्ञान लेकर दिये थे बुजुर्ग महिला की हर सम्भव सहायता के निर्देश..

दून पुलिस फिर बनी असहाय बुजुर्ग महिला का सहारा..

किरायेदार द्वारा किराया न देकर मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने के प्रयास की शिकायत लेकर एसएसपी देहरादून से मिलने आई थी बुजुर्ग असहाय महिला..

पुलिस द्वारा किरायेदार से वार्ता कर कुछ ही घंटों में उसकी सहमति से घर को करवाया खाली…

पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए बुजुर्ग महिला द्वारा एसएसपी दून व दून पुलिस का किया आभार व्यक्त…

देहरादून: असहाय बुजुर्ग लोगों के लिए एक बार फिर संकट मोचन बनकर दून पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है..ताजा मामला पटेल नगर क्षेत्र के अंर्तगत शिमला बाईपास रोड़ का हैं,जहाँ 85 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के घर में किराएदार बनकर कब्जा करने वालों को शिकायत के कुछ ही घण्टों में एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर हटाकर पीड़ित बुजुर्ग महिला को सराहनीय राहत दी गई हैं.. एसएसपी अजय सिंह द्वारा त्वरित सुनवाई कर बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के उपरांत 85 वर्षीय  महिला ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह की जमकर प्रशंसा करते हुए  दून पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  SIR कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः DM दून...राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय एवं बीएलओ कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश...

पुलिस के अनुसार 08 अप्रैल 2025 को एसएसपी देहरादून को एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला-प्रवीन इलियास निवासी शिमला बाईपास पटेलनगर,जिन्हें चलने फिरने में काफी तकलीफ थी.उनकी शिकायत के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह को जानकारी प्राप्त हुई..ऐसे में एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं अपने कार्यालय से बाहर ग्राउंड फ्लोर में आकर पीड़ित बुजुर्ग महिला से मुलाकात करते हुए उनकी समस्या के सम्बन्ध में जानकारी ली गई. बुजुर्ग महिला द्वारा बताया गया कि 03 माह पूर्व उनके द्वारा अब्दुर्रहमान नाम के व्यक्ति को अपने घर पर किराये पर रखा था,जिसके द्वारा किराये पर आने के बाद से ही न तो उन्हें कोई किराया दिया जा रहा है,और न ही उनके मकान को खाली किया जा रहा है.बुजुर्ग महिला के घर पर कोई अन्य परिजन न होने के कारण उक्त व्यक्ति लगातार उन्हें किराया न देकर कब्जे होने की बात कहकर परेशान कर रहा है. 

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में..गैंग के शातिर तीन सदस्य गिरफ्तार.. चोरी की 09 मोटर साइकिलें बरामद.. 

उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को बुजुर्ग महिला की हर सम्भव सहायता के निर्देश दिये गये. पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला के किरायेदार अब्दुर्रहमान को थाने बुलाया गया,और बुजुर्ग महिला का किराया देने और उक्त मकान को खाली करने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए दोनों पक्षों के बीच न्यायपूर्ण वार्ता कराई. वार्ता के दौरान किरायेदार अब्दुर्रहमान द्वारा मकान को खाली करने के लिए अपनी सहमति जताते हुए बुजुर्ग महिला के मकान को खाली किया गया.. पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला की शिकायत का त्वरित संज्ञान लेकर की गई कार्यवाही पर बुजुर्ग महिला द्वारा एसएसपी देहरादून अजय सिंह की जमकर प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ का फायदा उठाकर वांटेड ने एसएसपी संग खिंचाई फोटो,अब जाएगा जेल.. सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर:SSP

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें