दबंगई: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज..अपनी सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता,गाली गलौच कर धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी..

देहरादून:लंबे समय से विवादों में रहने वाले भाजपा के पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ फिर बार से दबंगई दिखाते हुए जान से मारने का गंभीर आरोप लगा है.. इस मामले में उनके ही सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी की तहरीर पर देहरादून के थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है…आरोप हैं कि पूर्व विधायक चैम्पियन अपनी सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान न सिर्फ अभद्रता,गाली गलौच कर धक्का-मुक्की की.बल्कि दबंगई दिखाते हए जान से मारने की धमकी दी. 

बता दें कि पूर्व विधायक खानपुर के विरुद्ध इससे पहले भी डालनवाला थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करने तथा राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में पूर्व में कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज हैं..

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर हैं दून पुलिस की नज़र..SSP देहरादून के निर्देश पर जनपद की सीमाओं व आंतरिक बैरियर्स पर लगातार जारी हैं सघन चैकिंग अभियान.. 

08 फरवरी की रात का मामला..

 थाना डालनवाला पुलिस के अनुसार आज 10 फ़रवरी 2024 को आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में दिनांक 30.01.2024 से तैनात थे. पूर्व विधायक खानपुर (हरिद्वार) कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार,गाली-गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं.. वही 08.02.2024 की रात्रि करीब 20.30 बजे भी प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है. उक्त आरक्षी जनपद हरिद्वार में पोस्टेड है व आरक्षी द्वारा जनपद हरिद्वार जाकर  उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया व आज आरक्षी द्वारा थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत दी गई..उक्त शिकायत पर थाना डालनवाला पर आज  10.02.2024  धारा- 323/332/353/504/506 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड डीजीपी के नाम पर 10 लाख की ठगी,शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख़्त कार्रवाई के आदेश..

दिसम्बर 2022 में भी डालनवाला इंस्पेक्टर की तहरीर पर दर्ज हुआ था पूर्व विधायक चैम्पियन के खिलाफ मुक़दमा

डालनवाला पुलिस के अनुसार इससे पूर्व  21 दिसम्बर 2022 को भी थाना डालनवाला पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर भट्ट द्वारा भी पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध थाना परिसर में आकर राजकीय कार्य में बाधा डालने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में धारा- 186/353/506 IPC के अंतर्गत मूक8 पंजीकृत कराया गया था..

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस ने फिर लौटाई मायूस चेहरों पर हँसी..SSP देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ने अस्पताल जाकर जाना उपचाराधीन मासूम बच्ची का हाल....परिजनों बोले-"थैंक्यू SSP सर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें