प्रेमनगर सिद्दोवाला जंगल में मिली महिला की लाश.. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी..

मौके पर एसएसपी देहरादून,पुलिस टीम सहित FSL टीम के साथ अग्रिम कार्यवाही में जुटे.... 3 से 5 दिन पुराना शव,अभी तक बॉडी की पहचान नहीं..

देहरादून : थाना प्रेम नगर के अंतर्गत सिद्दोवाला स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है. फिलहाल मृतक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक महिला का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश आईडीपीएल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर.. सर्कल ऑफिसर को जांच सौंपी गई :SSP

थाना प्रेम नगर पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 04 से 05 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।वही मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त हेतु आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की कार्रवाई..उत्तराखंड रोड़वेज के सहायक महाप्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा महिला की शिनाख्त एवं घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: पुलिस दारोग़ा भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने का मामला..आरोपी व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड में लागू नए कानून के तहत दून पुलिस ने किया मुदकमा दर्ज..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें