शर्मनाक: डरा-धमका कर बहु के साथ दुष्कर्म करने वाले ससुर असगर अली को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल…महिला अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस:SSP दून..

देहरादून: थाना सहसपुर के अंर्तगत केदारवाला इलाके में रिश्तों को तार-तार कर शर्मनाक करतूत सामने आई है. यहां डरा- धामका और मारपीट कर लंबे समय से अपनी बहू के साथ दुष्कर्म करने वाले ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है. शिकायतकर्ता बहू ने पति और ससुर के शारीरिक शोषण से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज की. जिसके बाद सहसपुर पुलिस के त्वरि प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.. इस मामलें में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि महिला अपराधों को लेकर दून पुलिस बेहद सतर्क हैं. महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई कर जीरो टॉलरेंस के सभी थाना-चौकी पुलिस को कड़े निर्देश पारित हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  वारदात: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद। तीन हत्याओं से दहला दून। पुलिस के लिए अपराधी बने चुनौती। देहरादून और विकासनगर में हुई हत्या की वारदात।

 थाना सहसपुर पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2024 को सहसपुर निवासी एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उसके ससुर ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.इतना ही नहीं उसके पति आसिफ अली व ससुर के द्वारा उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट बहु की गई.ऐसे में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सहसपुर पर धारा 64/85/115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा पंजीकृत  किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की दिल्ली में छापेमारी.20 लाख कीमत की लगभग डेढ लाख नकली टैबलेट्स व कैप्सूल्स जब्त..करोडों में नकली दवाइयों को खरीदने व सप्लाई करने से सम्बन्धित कम्पनियों के दस्तावेज बरामद....रैकेट में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा: SSP- देहरादून..

मामलें की गंभीरता को देखते एसएसपी देहरादून त्वरित आदेश पर हुई कड़ी कार्रवाई…

वही घटना के गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक सहसपुर मुकेश त्यागी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया.इसी क्रम में गठित पुलिस टीम के द्वारा बुद्धवार 24 जूलाई 2024 को पीड़ित बहू के ससुर अभियुक्त असगर अली को सहसपुर इलाकें भारतीय न्याय संहिता नए कानून के तहत गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड में UCC लागू को लेकर धामी सरकार की आगामी 05 फ़रवरी 2024 से विधान सभा सत्र में तैयारी.. UCC बिल का विरोध करने वाले संगठनों को चिन्हित करेंगी पुलिस..पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर की पुलिस को दिए निर्देश..

 गिरफ्तार अभियुक्त .

1-असगर निवासी केदार वाला, थाना सहसपुर, देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें