
नशीला पदार्थ पिलाकर किया था दुष्कर्म.गिरफ्तार आरोपियों में एक 19 वर्षीय और दो अन्य नाबालिग..
देहरादून: 14 साल की नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने वाले मामलें में देहरादून पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 02 नाबालिग लडके है.जबकि एक अभियुक्त मोहम्मद रैफी उर्फ़ सोनू पुत्र मोहम्मद असलम 19 साल का है.रैफी हाल फिलहाल देहरादून आईएसबीटी के समीप आजाद काँलोनी (15C )गली नम्बर 03 पटेलनगर क्षेत्र रहता है, हालांकि इसका मूल पता-ग्राम गजरौला, थाना बस्ती,जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश है.घटना में शामिल 02 अन्य विधि विवादित किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है. पुलिस के अनुसार तीनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे कि कार्यवाही जा रही है. जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की यह घटना बीते गुरुवार देर शाम की है.ज़ब नाबालिग लड़की अपने घर के किसी काम से बाहर आई थी, इस दौरान आरोपित लड़कों में से एक पहचान वाले ने लड़की को बहला फुसला कर अपने पास बुलाया. इसके बाद तीनों आरोपित उसे मोथरोवाला की तरफ जंगल की ओर लेकर गये,जहां नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग लड़की के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया गया.. बताया जा रहा है कि घटना कारित करने के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास ई-रिक्शा से छोड़कर फरार हो गए.
कोतवाली पटेलनगर पुलिस के अनुसार दिनांक 13-03-2026 को वादिनी निवासी आजाद काँलोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी की अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 19 और 02 अन्य विधि विवादित किशोरों द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 137(2)/70(2)/123 बीएनएस व 5(छ)6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलमबको पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, घटना में शामिल अभियुक्त के दो अन्य विधि विवादित किशोर साथियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया
गिरफ्तार अभियुक्त
1-रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष ।
02 : घटना में शामिल 02 अन्य विधि विवादित किशोर










