गिरफ्तारी:ऋषिकेश में प्रेमिका को मौत के घाट उतार फरार चल रहें हत्यारें को दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा…

SSP देहरादून के सटीक रणनीति के तहत SOG टीम ने धरपकड़ में सफलता हासिल की ..

देहरादून : ऋषिकेश के शिवाजी नगर में अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतारकर फरार हुए हत्यारोपी अभियुक्त- सुरेश गुप्ता को देहरादून पुलिस (SOG )ने ज़िला सहारनपुर (यूपी) के छुटमलपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने इस हत्या प्रकरण में एक सटीक रणनीति के तहत फरार चल रहें हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी के नेतृत्व में SOG टीम को सौंपी थी.. इसी निर्देश के तहत SOG टीम ने दिन-रात एक कर हत्या के अभियुक्त सुरेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के अंतर्गत छुटमलपुर ग्रामीण इलाके से ढूंढ निकाल गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि: धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम की तैयारी..व्यवस्थाओं सहित कड़ी सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन और SSP देहरादून द्वारा परेड मैदान का निरक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश…

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार 31-01-2026 की रात्री में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर गली न0-11 में किराये पर रह रही एक महिला प्रीति की अभियुक्त द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के बीच देहरादून DM- सोनिका सुबह-सुबह आपदा परिचालन केंद्र पहुँची,सड़क सुधार,जलभराव जैसे शिकायतों पर ख़ुद सुनवाई कर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश.

गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  Good Work:खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान..228 मोबाइल फोन रिकवर..SSP देहरादून ने रिकवर मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के किया सुपुर्द...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें