Good Work:खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान..228 मोबाइल फोन रिकवर..SSP देहरादून ने रिकवर मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के किया सुपुर्द…

अपने मोबाईल फोनों को वापस पाकर उनके स्वामियों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया..

देहरादून के अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 53 लाख रू0 से अधिक मूल्य के 228 मोबाइल फोनों को किया रिकवर।*

देहरादून: जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थान में खोये मोबाइल फोनों की रिकवरी करते हुए दून पुलिस ने 228 फोन रिकवर किए हैं.बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 53 लाख से अधिक आंकी गई है. देहरादून साइबर क्राइम पुलिस द्वारा रिकवर किए गए इन मोबाइल फोनों को एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा शुक्रवार को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर उनके चेहरे में मुस्कान लौटाई गई..

यह भी पढ़ें 👉  विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामलें में DGP अशोक कुमार का सख्त रुख़..तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के ADG को निर्देश..

जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम सेल देहरादून को एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं. उक्त निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम द्वारा खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर खोये हुए रू0 53,53,546/- (रु0 तिरेपन लाख तिरेपन हजार,पांच सौ छियालिस रू0) मूल्य के कुल-228 मोबाईल फोन बरामद किये गये…

मोबाईल फोनों को वापस पाकर उनके स्वामियों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया..

यह भी पढ़ें 👉  अपने ही शिक्षक के घर हाथ साफ करने वाली 12वीं की छात्रा और उसका दोस्त गिरफ्तार,अभियुक्तों की निशानदेही पर लाखों की ज्वैलरी बरामद..


12 सितंबर 2025 को एसएसपी देहरादून ने साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया..अपने खोये हुए मोबाईल फोनों को वापस पाकर उनके स्वामियों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया गया..

बरामदगी:-

228 स्मार्ट मोबाईल फोन

कीमत – रू0 53,53,546/- ( तिरेपन लाख तिरेपन हजार पांच सौ छियालिस रू0)

देहरादून एसएसपी के अनुसार मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल एवं थानों द्वारा CEIR पोर्टल पर पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं. पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी भूमि पर बना मदरसा-मस्जिद भी ध्वस्त.. पछुवादून में धामी सरकार का बुल्डोजर एक्शन जारी...

अपील – SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल फोन न खरीदें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें