अलर्ट ड्रिल:आकस्मिक स्थिती पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की चैकिंग के लिए दून पुलिस ने किया ड्रिल का अभ्यास…

रिस्पांस टाइम का आंकलन कर ड्रिल में प्रतिभाग कर रहे पुलिस बल को दिये आवश्यक निर्देश..

ड्रिल के दौरान ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल, रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैम्प, बस अड्डा आदि महत्वपूर्ण स्थलों की आकस्मिक चैकिंग का किया अभ्यास..

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद रहकर लिया पुलिस की तैयारियों का जायजा..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरु. 24 घंटे से लगातार जारी है बारिश.बर्फबारी का आनंद लेते श्रद्धालु ..देखिये वीडियो

देहरादून: पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेवा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब देशभर में ऐतिहातन ड्रिल जारी हैं.. इसी क्रम में बुद्ववार 07 मई 2025 को एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर ऋषिकेश क्षेत्र में किसी आकस्मिक स्थिती पर पुलिस द्वारा महत्पूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की सुरक्षा के लिहाज़ से की जाने वाले कार्यवाही के अभ्यास के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.. इस दौरान पुलिस और एटीएस की टीमों द्वारा आकस्मिक स्थिती में एम्स अस्पताल, रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैम्प, बस अड्डा आदि महत्वपूर्ण स्थानों की आकस्मिक चैकिंग का अभ्यास किया गया. इस कार्यवाही के दौरान उपस्थित आम जनमानस को आकस्मिक स्थिती के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में अवगत कराया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के इस थाना इंचार्ज को एसएसपी ने दी सख़्त लहज़े में सुधर जाने की चेतावनी, जनता की लगातार शिकायतों के मद्देनजर कड़ी फटकार..
Oplus_16908288
Oplus_16908288

ड्रिल के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा घटना की सूचना पर पुलिस के रिस्पांस टाइम का आंकलन करते हुए उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी...विहिप मार्गदर्शक बैठक में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें