रोहित नेगी हत्याकांड:..केस वर्कआउट को लेकर SSP देहरादून ने घटनाक्रम और मुठभेड़ को लेकर दी आधिकारिक जानकारी…

केस से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच-पड़ताल जारी: SSP दून..

देहरादून: भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रोहित नेगी हत्याकांड केस वर्कआउट को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने हत्यारोपी आरोपियों के साथ पुलिस मुठभेड़ सहित विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया कि घटना घटित होने के बाद  दिन-रात पुलिस टीमें लगातार धरपकड़ में जुटी रही..इसी क्रम में बीते देर शाम (06 जून 2025)को मंगलौर मुजफ्फरनगर पुरकाजी के समीप सघन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों अभियुक्त को रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई.इसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त मोहम्मद अजहर (त्यागी) को पाँव और हाथ पर गोली लगी.साथ ही दूसरे अभियुक्त सिकंदर को भी पाँव पर गोली लगी..इस कार्रवाई में घायल हुए दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.उसके बाद दोनों जख्मी अभियुक्त को हायर मेडिकल के लिए जॉली ग्रांट हिमालय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पुलिस निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण:50 हजार के इनामी सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार,3 लाख बरामद,बैंक एकाउंट के 13 लाख 41 हज़ार फ्रीज.

केस के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस: SSP दून

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि रोहित नेगी दुःखत घटना में अब पुलिस पूरे केस से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच-पड़ताल कर रही हैं. दोनों अभियुक्तों को रिमांड में लेकर इस घटनाक्रम में अगर अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाती हैं तो उस पर सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: देहरादून में इन 13 बड़े भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त कार्रवाई शुरू,10 करोड़ से अधिक की चल-अचल प्रॉपर्टी होगी अटैच.. 150 से अधिक रडार पर

बाईट: अजय सिंह,एसएसपी, देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें