घर की पार्किंग से चोरी हुई लग्जरी कार घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टें के अदंर किया खुलासा..20 लाख क़ीमत की गाड़ी बरामद कर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दबोचा…

देहरादून: वाहन चोरी की एक और घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा..घर के पार्किंग से चोरी हुई 20 लाख कीमत की लग्जरी कार को 24 घंटे के अंदर बरामद करते हुए राजपुर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं.. टिहरी गढ़वाल के नैनबाग क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय रोहन पुत्र विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा के चुनावी दंगल में अब 632योद्धा, 95 छोड़ गए मैदान. 750 दावेदारों ने कराया था नामांकन…

        पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता लालू श्रेष्ठ निवासी कुठाल वाली, जोहडी थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर की पार्किंग से अज्ञात चोर द्वारा उनकी महिंद्रा XUV500 संख्या UK07DT- 8796 चोरी कर ली है.तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस के बिछाये जाल में फंसा सपेरों का अन्तर्राज्जीय चिमटी गैंग, गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार,हरिद्वार सहित देहरादून की 04 बडी चोरियों का खुलासा.12 लाख से अधिक सोने के क़ीमती जेवरात बरामद..

 घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थानाध्यक्ष राजपुर पी.डी. भट्ट द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया..गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आस पास के मार्गो के सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की जानकारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया.जिसके फलस्वरूप 16 व 17 जुलाई 2024 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मालसी डीयर पार्क पुल के पास चेकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त रोहन को चोरी किये गए महिंद्रा XUV 500 ऑटोमैटिक वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया.. 

यह भी पढ़ें 👉  Good News: सरकारी विभागों में स्थानीय उत्पादों की खरीद के आदेश जारी…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यसचिव ने जारी किए निर्देश..

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- रोहन पुत्र विनोद दास ग्राम जगेरी पोस्ट श्रीकोट, नैनबाग, थाना कैंपटी, टिहरी गढ़वाल, उम्र 19 वर्ष। 

बरामदगी

MAHENDRA XUV AUTOMATIC वाहन संख्या UK07DT- 8796,(कीमत – लगभग 20 लाख रुपये)..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें