सख़्ती: यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ..दोषपूर्ण नम्बर प्लेट,मोडिफाइड साइलेंसर और ट्रैफिक रूल्स उल्लंघन वालों के वाहन सीज कर भारी जुर्माना वसूला..

सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के मध्यनजर SSP देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई जारी..

हेडलाइन: दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले 167 वाहनों का चालान कर वसूला 83500 रुपये का जुर्माना..

मॉडीफाइड साइलेंसर लगे 29 वाहनों को किया सीज..

MV Act के तहत 183 वाहनों से 91500 रू का संयोजन शुल्क वसूला..

26 वाहनों का न्यायालय चालान किया.. 

देहरादून: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के मध्यनजर दून पुलिस का अभियान जारी हैं. इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और दोषपूर्ण नंबर प्लेट सहित मोडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है.. MV Act के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना वसूलने के साथ ही कई वाहनों को शुक्रवार 29 नवंबर 2024 को सीज किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स फ्री देवभूमि की ओर बढ़ते दून पुलिस के कदम..रायपुर पुलिस ने 845 ग्राम अवेध चरस के साथ मुख्य पैडलर को किया गिरफ्तार..पुताई की आड़ में नशा तस्करी का धंधा..

पुलिस जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून द्वारा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने को लेकर निर्देश दिये गये हैं.इन्हीं आदेशों के अनुपालन में 29 नवंबर 2024 को जनपद के नगर और देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया.इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही इस प्रकार रही:-

यह भी पढ़ें 👉  गौरव: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड कारगार के DIG-दधिराम को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक सम्मान..

1-: दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले 167 वाहनों का चालान कर वसूला 83500 रुपये का जुर्माना.

2-: मॉडीफाइड साइलेंसर में सीज वाहनों  संख्या: 48..

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन का डंडा: शहरी और देहात क्षेत्र में बड़े स्तर पर फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान…बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों सहित घरेलू काम करने वालों का किया  सत्यापन..508 मकान मालिकों पर 50 लाख 80 हज़ार का जुर्माना..

3-:81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या: 248..

4-: 81 पुलिस एक्ट के तहत वसूला जुर्माना: 1,24,000 रू.

5:- एम0वी0 एक्ट के तहत वसूला जुर्माना: 1,19,000 रू.

6:-08: वाहनों के  न्यायालय के किये चालानों की संख्या: 46..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें