सत्यापन का डंडा: शहरी और देहात क्षेत्र में बड़े स्तर पर फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान…बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों सहित घरेलू काम करने वालों का किया  सत्यापन..508 मकान मालिकों पर 50 लाख 80 हज़ार का जुर्माना..

बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए लाया गया थाने..

किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 508 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में किया गया चालान, 50 लाख 80 हज़ार रुपए से अधिक का किया गया जुर्माना.

अभियान के दौरान कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 274 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर की गई पूछताछ…106 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया गया चालान…

यह भी पढ़ें 👉  Well Done:- नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की बडी कार्यवाही..दिल्ली सहित देश में 44 स्थानों पर विगत 02 वर्षों में लगभग 07 करोड मूल्य की नकली दवाओं की सप्लाई...देहरादून SSP की स्पेशल गठित टीम नकली दवाओं की जब्तीकरण के लिए इन राज्यों में रवाना.

एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों के अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के दिये गये है निर्देश... 

देहरादून: जनपद देहरादून में बिना सत्यापन के रहने वाले बाहरी लोगों पर एक बार फिर से पुलिस कार्रवाई का डंडा चलाया गया हैं.. एसएसपी  देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर बुद्धवार 03 जुलाई 2024 को  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान एक बार फिर चलाया गया इस दौरान बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों सहित घरेलू काम करने वालों का सत्यापन किया गया.. इतना ही नहीं किराएदारों का सत्यापन न करने वाले 508 मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट में लगभग 50 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं इसके अतिरिक्त सत्यापन के दौरान 274 संदिग्ध लोगों को अलग-अलग थानों में बुलाकर पूछताछ की गई..

यह भी पढ़ें 👉  "Uttarakhand Global Investor Summit -2023" में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभाग करने के दृष्टिगत जमीन से लेकर आसमान तक पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था..कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित..सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख़्त कार्यवाही..

 किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 508 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 50,80,000/ रूपये का जुर्माना किया गया.वही दूसरी तरफ  मौके पर कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 274 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थानों पर लाया गया,जिनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए 106 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 25,500/- ₹ का संयोजन शुल्क वसूला गया..

यह भी पढ़ें 👉  Good News:धामी सरकार का होनहार युवाओं को रोजगार का तोहफ़ा,पुलिस में 1425 नियुक्ति पत्र प्रदान कर दी शुभकामनाएं,पुलिस के शेष 1550 रिक्त पदों पर शीघ्र प्रारम्भ होगी भर्ती:CM

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें