
हम लोग उत्तराखंड पुलिस का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं.त्वरित सुनवाई के साथ ही देहरादून पुलिस ने आगे भी सुरक्षा का भरोसा दिया है, जिससे हम लोग काफी संतुष्ट हैं: कश्मीरी परिवार के लोग
देहरादून :विकासनगर क्षेत्र में 28 जनवरी 2026 को स्थानीय दुकानदार द्वारा 02 कश्मीरी लड़कों पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया हैं.इस हमले में दोनों लड़कों काफी चोटे आयी.जानकारी के अनुसार विकास नगर बाजार पर एक दुकानदार से सामान खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों कश्मीरी लड़कों की कहां सनी हुई, जिसके बाद उस दुकानदार द्वारा अन्य युवकों के साथ मिलकर दोनों कश्मीरी लड़कों पर हमला करते हुए जमकर मारपीट की गईं. मामले की गंभीरता को एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विकासनगर पुलिस ने घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी (दुकानदार)संजय यादव को गिरफ्तार किया हैं. वही इस घटना में दर्ज मुकदमे के अनुसार मारपीट करने वाले अन्य लोगों की पहचान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
घटना के बाद दून पुलिस त्वरित कार्रवाई को लेकर पीड़ित कश्मीरी परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस और एसएसपी देहरादून का आभार प्रकट किया..
वही दूसरी तरफ इस पूरे घटनाक्रम के उपरांत दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार के कश्मीरी लोगों ने उत्तराखंड पुलिस सहित एसएसपी देहरादून अजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रकट किया है. पीड़ित परिवार के लोगों का कहना हैं कि, जिस तरफ पुलिस ने इस पर घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपित लोगों पर सख्त एक्शन लिया, वह बेहद सराहनीय हैं. इस बात को लेकर वह लोग उत्तराखंड पुलिस का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं. इतना ही नहीं पीड़ित कश्मीरी परिवार ने यह भी कहा कि देहरादून पुलिस ने उन्हें आगे के लिए भी पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया है, जिससे वह लोग काफी संतुष्ट हैं.
बाईट -परिवारजन कश्मीरी लोग
घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य-सबूतों के आधार पर इन्वेस्टिगेशन कार्रवाई जारी है:SSP दून
वही इस मामले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि दो व्यक्ति जो मूल रूप कश्मीर के हैं,और वर्तमान में पाँवटा साहिब (हिमाचल) निवास कर वहाँ फेरी लगाने का रोजगार में करते हैं, कुछ दिन पहले दोनों व्यक्तियों के दो लड़के कश्मीर से अपने पिता को रोजगार (फेरी)में मदद करने के लिए पाँवटा साहिब आये थे. यही दोनों लड़के देहरादून के विकास नगर बाजार में आज आए थे,जहां एक दुकानदार के साथ उनकी कुछ कहा सुनी हुई. और उसी दुकानदार ने अन्य युवकों के साथ मिलकर दोनों कश्मीरी लड़कों पर हमला कर मारपीट की. घायल लड़कों सिर में चोटे आई है,जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. एसएसपी देहरादून ने बताया कि इस मामले में घटना स्थान पर सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य सबूतों के आधार पूछताछ कर इन्वेस्टिगेशन कार्यवाही ज़ारी है..
बाईट -अजय सिंह, एसएसपी,देहरादून.
विकास नगर पुलिस के अनुसार 28/01/2026 को विकासनगर क्षेत्र में कश्मीर के रहने वाले 02 युवकों का दुकान से सामान खरीदने को लेकर एक स्थानीय दुकानदार से कहासुनी होने पर विवाद हो गया। उक्त विवाद के चलते दुकानदार द्वारा उक्त युवकों के साथ गाली-गलौच व मारपीट की गयी, जिसमें 01 युवक के सर पर चोट आई। उक्त दोनों युवक छुट्टियों में कश्मीर से अपने पिता, जो पौंटा साहिब में किराए पर रहते है. और आस पास के क्षेत्र में फेरी लगाने का कार्य करते है. दोनों लडके कुछ दिनों पहले फेरी के काम में अपने पिता की सहायता करने आये थे.घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडित व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल घटना में शामिल व्यक्ति संजय यादव व एक अन्य के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा: 117(2), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया. इसके बाद घटना स्थल के निरीक्षण, प्राप्त साक्ष्यों व पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त संजय यादव को हिरासत में लिया गया, जिसे अब न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. वही घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है..









