पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्यवाही में दून पुलिस ने धरदबोचा…विस्तृत पूछताछ के साथ अग्रिम कार्रवाई जारी…

देहरादून :पत्रकार हेम भट्ट पर जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात हमलावरों को चिन्हित करते हुए दून पुलिस ने घटना के चंद घंटो के अंदर घटना कारित करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस अब पकड़े गए हमलावरों से विस्तृत पूछताछ कर आगे की अग्रिम कार्रवाई में जुट गईं है.बीती शाम डिजिटल मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर स्कूटी सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा सड़क पर जानलेवा हमला किया गया था. इस मामले में घायल हुए पीड़ित पत्रकार द्वारा पुलिस को डालने वाला थाने में तहरीर दी गई. इसके तत्काल बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी.जानकारी के अनुसार की एक दिन पहले 06 फ़रवरी 2026 की शाम को अपने ऑफिस “जय भारत टीवी” कॉन्वेंट रोड से घर को जाते समय एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों द्वारा पत्रकार हेम भट्ट की मोटर साईकिल को ओवरटेक कर हमलावरों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गईं थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी न्यूज चलाने के मामले में अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा मारपीट और धमकी दी गयी..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: यूपी निवासी गैंगस्टर बदमाश के साथ देहरादून पुलिस की मुठभेड़…कुख्यात बदमाश शहनवाज को लगी गोली…पुलिस कार्रवाई के दौरान स्वयं मौके पर मौजूद रहे SSP देहरादून… अभियुक्त के खिलाफ यूपी-उत्तराखंड में गैंगस्टर,गौकशी सहित कई संगीन मुकदमें दर्ज..

पुलिस के अनुसार कोतवाली डालनवाला पर वादी हेम भट्ट पुत्र स्व0 जगदीश चन्द्र भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार जयभारत टीवी, निवासी- शान्ति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड, जनपद देहरादून द्वारा तहरीर दी गयी कि आज दिनांक 06/02/2026 को अपने ऑफिस जय भारत टीवी कॉन्वेंट रोड से घर को जाते समय एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटर साईकिल को ओवरटेक कर रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर न्यूज चलाने पर धमकी दी गयी है, जिस पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 26/2026 धारा-126(2),115(2),352,351(3) BNS पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल चौकी प्रभारी आराघर द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को सख़्त सजा दिलाने की मुहिम जारी..हत्या में शामिल एक और अभियुक्त का दून पुलिस ने लिया रिमांड..PCR के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई पिस्टल व कारतूस बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें