बड़ी ख़बर: यूपी निवासी गैंगस्टर बदमाश के साथ देहरादून पुलिस की मुठभेड़…कुख्यात बदमाश शहनवाज को लगी गोली…पुलिस कार्रवाई के दौरान स्वयं मौके पर मौजूद रहे SSP देहरादून… अभियुक्त के खिलाफ यूपी-उत्तराखंड में गैंगस्टर,गौकशी सहित कई संगीन मुकदमें दर्ज..

देहरादून: यूपी सहित उत्तराखंड में गौकशी जैसे कई संगीन मुकदमों में वांटेड चल रहे कुख्यात गैंगस्टर के साथ देहरादून पुलिस की मुठभेड़ की घटना सामने आयी हैं..पुलिस जानकारी के अनुसार रायवाला-लालतप्पड़ क्षेत्र में बीती रात चेकिंग के दौरान बैरियर पर वाहन सवार बदमाश की गाड़ी रोकने के दौरान उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंका गया..जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा बदमाश का पीछा कर गया. एसएसपी देहरादून के निर्देश पर डोईवाला पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग नाकाबंदी की गई.इसी दौरान बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई के दौरान कुख्यात गैंगस्टर शहनवाज उर्फ सोनी पुत्र मुनव्वर निवासी मोहल्ला कुरेशियांन गंगोह थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गोली लगी.. घायल अभियुक्त शहनवाज को हिरासत में लेते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय डोईवाला लाया गया. जहां से उसे अब हायर मेडिकल उपचार के लिए जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस टीम की इस पूरी कार्रवाई में सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे.. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान बदमाश से हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 315 बोर का देसी तमंचा सहित 1 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद हुआ..

यह भी पढ़ें 👉  राहत: पेट्रोल डीजल के दामों में राहत है बाद. सरसो ओर रिफाइंड के दामों में कमी. जानिए कितने हुए दाम ...

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गैंगस्टर शहनवाज उर्फ सोनी के खिलाफ उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर सहित गौ-तस्करी और गौकशी के साथ कई संगीन मुकदमें अलग-अलग थानों में दर्ज हैं..मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना क्लेमेंट टाउन में गोकशी के मुक़दमें का मुख्य अभियुक्त है,जिसपर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश मैं गैंगस्टर सहित व  गोतस्करी व गौकशी के साथ कई संगीन अभियोग दर्ज है..पुलिस जानकारी के अनुसार बदमाश की पहचान शहनवाज उर्फ सोनी पुत्र मुनव्वर निवासी मोहल्ला कुरेशियांन गंगोह थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप हुई.बदमाश के विरुद्ध थाना गंगोह में गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत है.वही इसके अलावा घायल बदमाश पर देहरादून में थाना रायपुर, थाना पटेलनगर, थाना क्लेमेंटटाउन में पशु क्रूरता,गौकशी के मुक़दमें दर्ज है.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत:धार्मिक कार्यक्रम से लौटे एक ही परिवार के 07 लोगों ने की आत्महत्या..कार ने मिला सभी का शव..कुछ समय पूर्व देहरादून में रहता था हरियाणा निवासी मृतक परिवार..

वही पुलिस मुठभेड़ कार्रवाई के दौरान एसएसपी देहरादून घटनास्थल पहुँचे.अधिकारियों से घटना सम्बंध में विस्तृत विवरण लिया. वही राजकीय चिकित्सालय जाकर बदमाश के बारे में जानकारी ली.

यह भी पढ़ें 👉  ISBT दुष्कर्म मामलें में देहरादून पुलिस की इन्वेस्टिगेशन बुलेट ट्रेन की तर्ज़ पर गतिमान...मंगलवार को SIT सर्विलांस टीम ने दिल्ली कश्मीरी गेट बस स्टेशन से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें