एनकाउंटर:ब्रिगेडियर हत्याकांड में बदमाशों की धरपकड़ के दौरान मुठभेड़..अभियुक्त कावीश हुसैन को लगी गोली,शांतनु त्यागी भी गिरफ्तार.. बदमाशों से कारतूस सहित पिस्टल बरामद..

एसएसपी देहरादून के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा घायल अभियुक्त कावीश हुसैन त्यागी

देहरादून :थाना राजपुर के अंतर्गत जोहड़ी गांव में बीते दिनों पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या मामलें में फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ के दौरान बीती रात पुलिस और घटना में शामिल दो बदमाशों के साथ राजपुर क्षेत्र के गुनियाल गांव जंगल में मुठभेड़ क़ी घटना हुई. दोनों तरफ से हुई फायरिंग दौरान एक अभियुक्त मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी को गोली लगी.ऐसे में घायल काविश और शांतनु त्यागी को गिरफ्तार किया. गोली लगने से जख्मी हुए अभियुक्त मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी को कोरोनेशन अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां एसएसपी देहरादून ने पहुंचकर डॉक्टर से बातचीत कर हाल चाल क़ी जानकारी ली.. पुलिस मुठभेड़ घायल 22 वर्षीय अभियुक्त मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी पुत्र तोसीम, ग्राम अंबा बिहार थाना खालापार,जनपद मुजफ़फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.जबकि 21 वर्षीय शांतनु त्यागी पुत्र विनय त्यागी, निवासी ग्राम माढकी थाना बेहट, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने अल्प समय में 05 बंग्लादेशी नागरिकों को एक साथ किया डिपोर्ट...BSF के साथ मिलकर बार्डर में बंग्लादेशी एजेंसी को किया सुपुर्द...

एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया गोली चलाने वाला मुख्य अभियुक्त.

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने वाले मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी को जैसे ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहां एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देखकर शांतनु हाथ जोड़कर रोता -बिलखता हुआ आगे से कभी ऐसी गलती न करने की क्षमा मांगता रहा. जानकारी के मुताबिक सड़क पर अंधाधुंध गोली चलाने वालों में यही वो अभियुक्त है जिसके गोली से पूर्व ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हुई.

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा: इंदिरा सिक्योरिटी के नाम पर करोडों रुपये के राष्ट्रीय घोटालें से जुड़े 02 और बड़ी गिरफ्तारियां दिल्ली से..फर्जी GST फर्म एवं Fake इंपोर्ट एक्सपोर्ट कोड का भी घोटाला.फर्जी कंपनी के खाते में संदिग्ध 6.33 करोड़ का ट्रांजैक्शन..

पुलिस जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिलने पर,बदमाशों का पीछा करने पर गुनियाल गांव की जंगल पर एक बदमाश को धर दबोचा गया. जबकि दूसरे बदमाश का पीछा करने पर बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग किया गया. ऐसे में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई.इसी मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किए गए फायर में बदमाश के पैर में गोली लगी,घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया, घटनास्थल से बदमाश से एक पिस्टल बरामद हुई. मुठभेड़ की सूचना पर तत्काल उच्चअधिकारी घटनास्थल पहुंचे.फिल्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. वहीं एसएसपी देहरादून गोली लगने से जख्मी हुए अभियुक्त को देखने और जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  चार धाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 32 लाख के पार, मौसम को लेकर पुलिस तंत्र अलर्ट,अवरुद्ध मार्गो को खोल यात्रा सुचारू..

गिरफ्तार बदमाशों का नाम पता
1.मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी पुत्र तोसीम निवासी ग्राम अंबा बिहार थाना खालापार जनपद मुजफ़फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष(घायल )

2.शांतनु त्यागी पुत्र विनय त्यागी निवासी ग्राम माढकी थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें