SSP देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने अल्प समय में 05 बंग्लादेशी नागरिकों को एक साथ किया डिपोर्ट…BSF के साथ मिलकर बार्डर में बंग्लादेशी एजेंसी को किया सुपुर्द…

देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पूर्व में पटेलनगर क्षेत्र से देहरादून पुलिस और एसटीएफ, उत्तराखण्ड की संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए थे 5 बांग्लादेशी नागरिक, जो अवैध रूप से कर रहे थे निवास: SSP दून

भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में पांचो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया बंग्लादेश डिपोर्ट,

देहरादून:/ थाना पटेल नगर क्षेत्र में पिछले दिनों सत्यापन के दौरान पकड़े गए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को अल्प समय में ही कार्रवाई करते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सभी बांग्लादेश की नागरिकों को बांग्लादेश डिपोर्ट किया गया है.जानकारी के अनुसार बीएसएफ के साथ मिलकर बॉर्डर पर पांचो बंग्लादेशी गरिकों उनके नाबालिग बच्चो सहित बांग्लादेशी एजेंसी को सुपुर्द किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी सहित 5 नकल माफियाओं की संपत्ति जब्त कार्रवाई शुरू,युवाओं का भविष्य बर्बाद कर संपत्ति जोड़ने वालों पर प्रभावी शिकंजा जरूरी:SSP हरिद्वार

देहरादून पुलिस के अनुसार 20/21.5.2025 को सत्यापन अभियान के दौरान देहरादून पुलिस व एसटीएफ, उत्तराखण्ड द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना पटेलनगर क्षेत्र से पांच(चार महिला एक पुरुष) संदिग्ध बांग्लादेशी निवासियों को हिरासत में लिया गया था,. संयुक्त सघन पूछताछ के दौरान उक्त पांचो व्यक्तियों के बांग्लादेशी नागरिक होने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पांचो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में देहरादून पुलिस द्वारा नियमानुसार उदवासित करने की करवाई की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर दून पुलिस..नदी/नालों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी..

उपरोक्त प्रकरण में एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे उक्त बंग्लादशी नागरिको को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में नियमानुसार उदवासित करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। देहरादून पुलिस द्वारा लगातार बी0एस0एफ0 के उच्चाधिकारियों से सम्पर्क/समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में अल्प अवधि में ही दिनांक 10-06-2025 को बी0एस0एफ0 के माध्यम से बंग्लादेश बार्डर में उक्त 05 बंग्लादेशी नागरिको को बंग्लादेशी एजेन्सी के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सूत्र: ये हो सकते है कांग्रेस की पहली सूची के संभावित चेहरे, जानिए किस सीट से कौन होगा दावेदार...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें