मुठभेड़: शातिर बदमाशों के साथ दून पुलिस की फिर से मुठभेड़..बदमाश को लगी गोली.. गिरफ्तार..धरपकड़ के दौरान रायवाला के छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान घटना..दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन दर्ज..

देहरादून: संगीन क़िस्म के अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान एक बार फिर देहरादून पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ की घटना सामने आयी है.पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात्रि थाना रायवाला क्षेत्रअंतर्गत छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस के रोके जाने पर न रुककर मौके से फरार हो गए.ऐसे में पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर दोनों बदमाश हाइवे से सटे जंगल की तरफ भागकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे.. इसी दौरान बदमाशों के साथ आमने-सामने होने पर मुठभेड़ घटना हुई..पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी. तत्काल ही घायल बदमाश को हिरासत में लिया गया.हालांकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.लेकिन सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीछा करते  फ़रार हुए दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: महिला पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..दाखिल खारिज के एवज़ में माँगी थी घूस..विजिलेंस देहरादून ने किया ट्रैप..…

 मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए डोईवाला स्थित राजकीय चिकित्सालय में लाया गया.जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद ज़ख्मी बदमाश को हायर मेडिकल के लिए जौलीग्रांट हॉस्पिटल में रेफर किया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ईद में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश नाकाम,भीम आर्मी अध्यक्ष समेत 11 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज,गहन जांच पड़ताल शुरू.. 

दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार दोनों बदमाश के रायवाला के शातिर अपराधी हैं. दोनों के विरुद्ध कई संगीन मुक़दमें दर्ज हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: दबंग बनने की कोशिश करने वाले युवक की दून पुलिस ने निकाली हेकड़ी..जाट लिखकर बिना नंबर के वाहन पर आपत्तिजनक हरकत..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें