सख़्ती: दबंग बनने की कोशिश करने वाले युवक की दून पुलिस ने निकाली हेकड़ी..जाट लिखकर बिना नंबर के वाहन पर आपत्तिजनक हरकत..

घटनाक्रम से जुड़े वायरल वीडियो का स्वयं संज्ञान लेकर SSP दून ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश..

देहरादून: दबंग बनने की कोशिश करने वाले एक युवक की दून पुलिस ने उस वक्त हेकड़ी निकाली.जब वह जाट लिखकर बिना नंबर के वाहन पर आपत्तिजनक गाने के साथ अश्लील हरकत कर रहा था.. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के उपरांत एसएसपी देहरादून ने स्वयं संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के पुलिस को निर्देश दिए थे..पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अभियुक्त ने अपने कृत्य के लिए न सिर्फ़ सार्वजनिक माफ़ी मांगी, बल्कि भविष्य में खुद भी यातायात नियमों का पालन करते हुए अन्य लोगों से  ट्रेफ़िक नियमों का पालन करने की हाथ जोड़ अपील की..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: पहाड़ के बेरोजगारों को ठगने वाले लोगों पर SSP देहरादून की टेड़ी नजर..विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कंसल्टेंसी फर्म में दून पुलिस की छापेमारी... पासपोर्ट के अलावा फ़र्ज़ी वर्क वीजा जैसे कई दस्तावेज बरामद….कंसल्टेंसी फर्म के संचालक पति-पत्नी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज़..

 पुलिस चेकिंग में पकड़ी गई मोटरसाइकिल से पुलिस चौकी परिसर में ही वीडियो बना आपत्तिजनक हरकत..

कोतवाली विकासनगर पुलिस के अनुसार शनिवार 12 जुलाई 2025 को वाहन चेकिंग के दौरान विकास नगर पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटर मोटरसाइकिल, जिसकी नंबर प्लेट पर ऊपर जाट शब्द लिखा था,उको सीज कर चौकी हरबर्टपुर पर खड़ा किया गया..लेकिन कुछ समय पश्चात  वाहन स्वामी द्वारा चौकी पर आकर उक्त वाहन और चौकी परिसर का एक वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गाने के साथ प्रसारित किया गया..उक्त  वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वाहन स्वामी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए. जिस पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को चौकी पर लाकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई..

यह भी पढ़ें 👉  भागवत कथाओं में शामिल होकर चोरी करने वाला पंजाब का अंतरराज्यीय गैंग दून पुलिस की गिरफ्त में..चोरी किये सोने के जेवरात,कैश बरामद और कार बरामद..

उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अपनी पोस्ट को हटाते हुए अपने उक्त कृत्य के लिए माफी मांगी गई.और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने व खुद यातायात के नियमों का पालन करते हुए अन्य लोगों से भी यातयात के नियमों का पालन करने की अपील की गई..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग:आगामी चार धाम यात्रा एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस तैयारियों का जायजा लेने ग्राउण्ड पर उतरे SSP दून… मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्थाओं को स्वयं परख दिए आवश्यक दिशानिर्देश..

नाम पता अभियुक्त:-

सचिन पुत्र सुरेंद्र सिंह हाल निवासी आसन पुल, फतेहपुर, विकासनगर मूल निवासी चौन्दाहेड़ी, हलवाना, बेहट, उत्तर प्रदेश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें