भागवत कथाओं में शामिल होकर चोरी करने वाला पंजाब का अंतरराज्यीय गैंग दून पुलिस की गिरफ्त में..चोरी किये सोने के जेवरात,कैश बरामद और कार बरामद..

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में फिर से गैंग के देहरादून पहुंचते ही ,समय रहते दून पुलिस ने सघन चेकिंग/ छानबीन कर गिरोह दबोचा..

गिरफ्तार अभियुक्त भागवत कथाओं में शामिल होकर महिलाओं को बनाते थे निशाना..सोशल मीडिया के माध्यम से भागवत कथा स्थलों की प्राप्त करते थे जानकारी..
 

देहरादून : भागवत कथाओं में शामिल होकर चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले पंजाब के अंतरराज्यीय गैंग पर्दाफाश करते हुए देहरादून पुलिस ने दो महिलाएं सहित चार शातिर चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गैंग के कब्जे से चोरी किए गए सोने के गहने,हजारों का कैश और घटनाओं में इस्तेमाल होने वाली कार बरामद की है. पुलिस खुलासे के गिरफ्तार गैंग के लोग भागवत कथाओं में शामिल होकर महिलाओं को निशाना थे.ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से ये लोग भागवत कथा स्थलों की जानकारी प्राप्त करते थे.और फिर भजन-कीर्तन के बहाने मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.. पिछले काफी समय से भागवत कथाओं में चोरी की घटनाओं की शिकायत पुलिस को मिल रही थी,जिसके चलते एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन में थाना पटेल नगर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर इस गिरोह का पर्दाफाश कर पंजाब (पटियाला) निवासी इस गैंग को गिरफ्तार किया. थाना पटेल नगर पुलिस के अनुसार पिछले दिनों जीएमएस रोड के होटल में आयोजित भागवत कथा के दौरान एक साथ कई चोरियां हुई थी.जिसमें महिलाओं द्वारा दिए गये अलग-अलग शिकायतों पर तीन चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  गुजरात से आये श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त..SDRF ने समय रहते किया रेस्क्यू...सभी यात्री सुरक्षित.. 

योजनाबद्ध तरीके से चोरी कर,आयोजन स्थल के बाहर ख़डी अपनी कार फरार हो जाते थे गैंग के लोग..

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गैंग के अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि वह मूल रुप से पंजाब,पटियाला के समाना गाँव निवासी हैं. वर्तमान में वह लोग पटियाला के आस पास ही अलग- अलग जगहों पर रह रहे हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे सोशल मीडिया और यू-ट्यूब के माध्यम से अलग- अलग जगहों पर आयोजित होने वाली भागवत कथाओं की जानकारी प्राप्त करते है। फिर गैंग के सभी सदस्य, जिनमें ज्यादातर महिलायें होती हैं, उक्त स्थान पर एकत्रित होकर भजन कीर्तन करने के बहाने आयोजन में शामिल हो जाते हैं. और इसके बाद भजन कीर्तन के दौरान गिरोह की महिलायें मौका देखकर वहाँ आयी हुयी महिलाओं की गहने/चैन चुरा लेती थी. घटना को अंजाम देने के बाद आयोजन स्थल के बाहर वाहन में इनका इन्तजार कर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मौके से फरार हो जाते थे.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का शिकंजा जारी....NDPS केस में वांटेड चल रहा ₹10 हज़ार का इनामी शिमला से दबोचा..

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2026 को कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत जीएमएस रोड पर एक होटल में आयोजित भागवत कथा में चार महिलाओ के गले से चैन व मंगल सूत्र की चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में उक्त महिलाओ द्वारा दी गयी तहरीरों के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर चोरी के 03 अलग – अलग अभियोग पंजीकृत किये गए..एक ही स्थान पर हुई चोरी की अलग- अलग घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में अलग- अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए पीड़िताओं व वहाँ मौजूद अन्य लोगो से पूछताछ कर संदिग्धो का हुलिया प्राप्त किया गया, साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया..पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम को घटना में पंजाब पटियाला का एक चर्चित चैन चोर गैंग के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई. इसके बाद पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से उक्त गिरोह के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 19 अगस्त 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटनाओं में शामिल गैंग के कुछ सदस्य पुनः देहरादून में किसी अन्य घटना को करने की फिराक में वापस आये है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए घटना में शामिल 02 महिलाओं सहित 04 अभियुक्तों को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया. इस गैंग कब्जे से घटना में चोरी की गयी पीली धातु की चैनें बरामद हुयी।

यह भी पढ़ें 👉  गौरव:🥇🥇सराहनीय सेवाओं के लिए SSP देहरादून अजय सिंह को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया.. 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- अजय सिहं पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम समाना, थाना सदर समाना, पटियाला, पंजाब हाल 06 नम्बर, गली चावडा बाजार, पटियाला, पंजाब, उम्र- 26 वर्ष

2- गुरुप्रीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी 16 एकड बरनाला, जिला बरनाला, पंजाब, उम्र- 28 वर्ष

3- हरजिन्दर कौर उर्फ रानी पत्नी काका निवासी ग्राम लगडोई, थाना सदर, पटियाला, पंजाब, उम्र-40 वर्ष

4- पूजा कौर उर्फ लाडी पत्नी जगत सिंह ग्राम समाना, थाना सदर समाना, जिला पटियाला, पंजाब, हाल 6 नम्बर गली चावडा बाजार, पटियाला, पंजाब, उम्र-48 वर्ष

बरामदगी

1- 03 पीली धातु की चैन
2- 10,000 रुपये नगद
3- चैन काटने वाला कटर – 01
2- घटना में प्रयुक्त कार होंडा सिटी HR26AX2739
 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें