शिकंजा:नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का शिकंजा जारी….NDPS केस में वांटेड चल रहा ₹10 हज़ार का इनामी शिमला से दबोचा..

देहरादून: थाना सेलाकुई क्षेत्र से एनडीपीएस केस में फरार चल रहे ₹10 हज़ार के इनामी ड्रग्स तस्कर को दून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार किया हैं.नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं..इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस द्वारा मोबाइल सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे.इसी के परिणाम स्वरूप नशा तस्करी में सक्रिय वांटेड इनामी अभियुक्त प्रदीप को ग्राम सोलंग, थाना जुब्बल, जिला शिमला से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रामकता: महिलाओं के लिए देहरादून शहर को असुरक्षित बताने वाली प्राइवेट रिपोर्ट पूरी तरह ग़लत:महिला आयोग..राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग ने इसे भ्रामक सर्वे-रिपोर्ट बताया..देश के 31 शहरों में मात्र 12770 महिलाओं की इस सर्वे-रिपोर्ट को किया तलब:आयोग..

बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री उत्तरखण्ड 2025 के विजन को सार्थक सिद्ध करने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों कों चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है.इसी के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है..
इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर पंजीकृत अभियोग धारा 8/20/29 एनडीपीएस में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रदीप के लगातार फरार चलने के कारण एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10000/ रू का इनाम घोषित किया गया था. अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। साथ ही मोबाइल सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप उक्त प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रदीप को ग्रा0 सोलंग, थाना जुब्बल, जिला शिमला से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाला प्रकरण: जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद..जल्द ही इन्हीं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी:विजिलेंस..

गिरफ्तार अभियुक्त:

प्रदीप चौहान पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम देवयानी थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष

पुलिस टीम:
1- उ0नि0 पीडी भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ0उ0नि0 कृपाल सिंह
3- कां0 प्रवीण

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:मलीन बस्तियों में नशा तस्करी की शिकायतों पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बस्तियों में चलाया सघन चैकिंग अभियान..23 संदिग्धों लिया गया हिरासत में..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें