हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाला प्रकरण: जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद..जल्द ही इन्हीं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी:विजिलेंस..

विजिलेंस ने सर्च अभियान चलाते हुए लखनऊ, दिल्ली, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, ऋषिकेष, देहरादून में तलाशी कार्यवाही की गयी..संबंधित जनपदों में विजिलेंस की 08 टीमें द्वारा छापेमारी व तलाशी अभियान जारी…

देहरादून/हरिद्वार : हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में सभी आरोपियों के लखनऊ, दिल्ली, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, ऋषिकेष और देहरादून में ठिकानों में तलाशी/सर्च अभियान में विजिलेंस को महत्वपूर्ण साक्ष्य-सबूत क़ब्जे में लिए गये हैं. विजिलेंस टीम ने अधिकारियों व कर्मचारियों के पास से बरामद महत्वपूर्ण दस्तावेजों क़ो अपने कब्जे में लिया है. अब जल्द ही आने वाले दिनों में इन्हीं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी..

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर अर्धसैनिक बलों व पीएसी के साथ दून पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च……लोगों को निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये किया जागरूक…

विजिलेंस के अनुसार हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाला प्रकरण में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ जॉच के पश्चात् दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ राज्य सरकार की अनुमति से थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया. इसके उपरान्त 26 जून 2026 को 10अभियुक्तों (वरूण चौधरी, रविन्द कुमार दयाल, लक्ष्मीकान्त, आनन्द मिश्रवाण,वेदपाल, दिनेश काण्डपाल, जितेन्द्र कुमार, सुमन देवी, अभिषेक व सुजीत कुमार) के आवास में घोटाले से सम्बन्धित पत्रावलियों व अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों को कब्जे लेने और इन कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के अन्य कार्यों में लिप्त होने के सम्बन्ध में 26 जून 2026 को न्यायालय द्वारा जारी सर्च वारंट की तामील में विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान)द्वारा बड़ा सर्च अभियान चलाते हुए लखनऊ, दिल्ली, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, ऋषिकेष, देहरादून में तलाशी की कार्यवाही की गयी. इन जनपदों में 08 टीमें भेजकर 26 जून की सुबह से ही तलाशी अभियान जारी है. प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिये गये हैं. अब आने वाले दिनों में इन्हीं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून जिलाधिकारी का सराहनीय कार्य जारी..सर्द ऋतु में ग़रीब-असहाय व जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी..21 दिसम्बर से अब तक सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान..जनमानस से की गई अपील का भी असर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें