पुलिसिंग:आगामी चार धाम यात्रा एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस तैयारियों का जायजा लेने ग्राउण्ड पर उतरे SSP दून… मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्थाओं को स्वयं परख दिए आवश्यक दिशानिर्देश..

क्षतिग्रस्त मार्गों को यथाशीघ्र ठीक कराने के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने के दिये निर्देश..

पर्यटक सीजन के दौरान आशारोड़ी से शहर में प्रवेश कर मसूरी जाने वाले पर्यटकों/ वाहनो के लिए चिन्हित वैकल्पिक/मार्गों  शिमला बाईपास -GMS रोड- बल्लूपुर- कैंट – किमाड़ी – मसूरी मार्ग का किया पूर्ण  निरीक्षण..

पर्यटकों की सुविधा के लिये उक्त रूट पर मार्गो की जानकारी से सम्बन्धित साइन बोर्ड लगाने के दिये निर्देश..

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए संबधित ब्लाक/क्षेत्र में पोलिंग पार्टियां रवाना..सुरक्षा निगरानी के बीच 28 जुलाई को मतदान..

शहर के व्यस्ततम मार्गो से यातायात के दबाव को कम करने के लिए आवश्यक डायवर्जन पॉइंट चिन्हित करने हेतु किया निर्देशित..

देहरादून:आगामी चार धाम यात्रा और ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन के दृष्टिगत मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को एसएसपी देहरादून द्वारा देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य यात्रा मार्गों का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया..निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बाहरी राज्यों से आशारोड़ी होते हुए मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों/वाहनों के लिए चिन्हित किए गए रूट शिमला बायपास रोड- जीएमएस रोड- बल्लूपुर चौक – कैंट- किमाडी- मसूरी मार्ग का पूर्ण निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से आगामी पर्यटक सीजन के दृष्टिगत की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई.इसके साथ ही उक्त मार्ग पर मार्ग की सूचना सम्बन्धी साइन बोर्ड लगवाने तथा शिमला बायपास रूट पर क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को सम्बन्धित विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों में ED की RAID !..फ़र्जी रजिस्ट्री घोटालें सहित भू-माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई जारी !..

प्रभावी ट्रेफ़िक प्लान बनाकर शहर के आन्तरिक मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के निर्देश:एसएसपी दून

वही इस दौरान शहर के आन्तरिक मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करने तथा आवश्यक डायवर्जन पॉइंट्स को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार रोड स्थित रोड़वेज का पूर्व वर्कशॉप देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित..भूमि में बनेगा स्मार्ट भव्य प्रशासनिक भवन !..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें