Uttarakhand Global Investors Summit को लेकर देहरादून जिलाधिकारी-युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी..शहर की साफ़-सफ़ाई और सौंदर्यकरण से लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही…

देहरादून:Uttarakhand Global Investors Summit 2023 को लेकर देहरादून जिलाधिकारी सोनिका द्वारा दिन-रात आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही शहर की साफ सफाई और सौंदर्यकरण जैसे कार्यो को लेकर युद्धस्तर बैठकें कर कार्यवाही जारी हैं. जिला प्रशासन के दायित्वों के साथ-साथ नगर निगम की अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारीयों को अमलीजामा पहनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को  निम्नानुसार निर्देशित किया गया हैं..

  देहरादून जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम सोनिका द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के  नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में बैठक आहूत करते हुए निम्नानुसार इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया गया…

यह भी पढ़ें 👉  जांच में लापरवाही बरतने आरोप में दरोग़ा सस्पेंड..

1. सड़क के किनारे स्थान-स्थान पर पर्यावरण मित्रों द्वारा कूड़ा हटाया जाता है परन्तु पूरे तरीके से मलवा आदि की सफाई नहीं की जाता है…मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त/सफाई निरीक्षक/सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक रोड़/नालियों के किनारे कूड़ा मलवा आदि को हटवाना सुनिश्चित करेंगे..

2.सड़कों के किनारे स्थान-स्थान पर डस्टबीन रखे गये है,जिनकी स्थिति ठीक नहीं है तथा काफी गन्दें है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि तत्काल समस्त डस्टबीनों पर पेन्ट करवाना सुनिश्चित करेंगे तथा यह सुनिश्चित करवायेंगे कि प्रत्येक डस्टबीन से कूड़ा प्रातः समय पर खाली करवा लिया जाये तथा उनके आस-पास चूना/ब्लीचिंग आदि का छिड़काव करवाया जाये..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी सफलता: 25 साल बाद झारखंड से पकड़ा गया ₹2 लाख का ईनाम का कुख्यात हत्यारा..1999 में बद्रीनाथ के तत्कालीन DGC की सरेआम की थी हत्या…

3. निर्देशित किया गया कि जिन अधिकारियों की डियूटी शहर के 04 जोनों में लगायी गयी है, वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनको आवंटित जोन में लाईटें जल रही है, यदि बन्द पायी जाती है तो उसको तत्काल जलवाने हेतु कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त सफाई निरीक्षक/सफाई नायक भी अपने-अपने आवंटित वार्डों विषेशकर मुख्यमार्गों में लाईटों को चैक करेंगे..

4. यह भी निर्देशित किया गया है कि मुख्यमार्गों में डिवाइडरों पर फूल/पौघें आदि लगाये गये है, जिनपर काफी घूल/मिट्टी जमी हुई है। निर्देषित किया गया कि नगर निगम के टैकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव करवाना सुनिश्चित करेंगे..

यह भी पढ़ें 👉  नये अपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड के नए डीजीपी का जोर..न्याय प्रक्रिया की आवश्यकताओं के अन्तर्गत मशीन,उपकरण एवं संयत्रों की आवश्यकता एवं आंकलन के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक ने जारी किये दिशानिर्देश...

5. वार्डों में तैनात पर्यावरण मित्र विषेशकर मुख्यमार्गों पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा अनिवार्य रूप से निगम द्वारा उपलब्ध करायी गयी वर्दी, ग्लब्ज आदि पहने हो..

6. मुख्य मार्घों पर स्वीपिंग के दौरान पर्यावरण मित्रों द्वारा स्थान-स्थान पर कूड़ा एकत्रित किया जाता है, जिसे तत्काल उठाया नहीं जाता है,और कूड़ा पुनः फैल जाता है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश किया गया कि वह आवश्यक संसाधन तैनात करते हुए स्वीपिंग के साथ-साथ कूड़ा उठवाना सुनिश्चित करें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें