Video: मकर संक्रांति के पर्व पर सुने पड़े गंगा घाट. कोरोना के चलते प्रशासन ने स्नान लगा दी थी रोक. *पाबंदी के बाद हरकी पैड़ी में पसरा सन्नाटा..*

हरिद्वार

मकर संक्रांति पावन पर्व के इस मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में होने वाले पवित्र स्नान पर इस बार कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस प्रशासन रोक द्वारा रोक लगा दी गई थी । जिसके बाद हर की पौड़ी क्षेत्र के घाट सुने पड़े है ।प्रशासन द्वारा हरकी पैड़ी में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पूरे हर की पैड़ी क्षेत्र को सील कर दिया गया है। एक भी श्रद्धालु घाट क्षेत्र पर दिखाई नहीं दे रहा है। हर की पौड़ी पर ऐसा नजारा शायद ही आपने पहले देखा होगा। मकर सक्रांति के पिछले स्नानो की बात करें तो इस समय लाखों की संख्या में देश भर से आए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान करती थी। औऱ गंगा घाट पर रौनक बनी रहती थी। महाभारत काल से ही मकर सक्रांति पर्व का बहुत महत्व है। आज के दिन गंगा में स्नान कर काली दाल की खिचड़ी दान करने का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते स्नान पर रोक लगी हुई है ।बॉर्डर से ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस वापस भेज रही है। जिसके चलते हरकी पैड़ी क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: उत्तराखंड-हिमाचल पुलिस के संयुक्त प्रयासों का असर…देहरादून-पांवटा सीमा पर हुई गौकशी की घटना का 24 घंटे में खुलासा..घटना में शामिल अंतरराज्जीय गौ-तस्कर गिरोह के 10 कुख्यात अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में..
हरकी पैड़ी/ हरिद्वार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें