Good News: देहरादून स्मार्ट सिटी मिशन में बेहतरीन सड़क निर्माण के साथ-साथ शहर को आकर्षक बनाने का कार्य जारी..पर्यटकों के लिए मनमोहक और देहरादून वासियों के लिए सुविधाओं युक्त शहर बनाना हमारी प्राथमिकता: स्मार्ट सिटी CEO/DM दून

देहरादून: स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सड़कों के कार्यो के साथ- साथ देहरादून की सौंदर्यता को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं..इसी क्रम में वर्तमान में चकराता रोड  पर बिंदाल पुल को आकर्षक  बनाने के उद्देश्य से पुल के दोनो तरफ CNC MS CUTTING शीट लगाई गई है. जिस पर बायीं ओर DEHRADUN एवम दायीं ओर  UTTARAKAKHAND के साथ साथ संस्कृत में गायत्री मंत्र एवम अन्य श्लोक भी लिखे गए हैं..इसके अलावा इसकी भव्यता बढ़ाने के लिए वॉल वॉशर लाइटें भी लगाई गई हैं.इसी प्रकार ई.सी. रोड पर भी विकसित किए गए फुटपाथ पर बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए झूले,स्मार्ट सेल्फी पॉइंट और फुटपाथ पर एल आकार की एल.ई.डी.लाइट स्थापित की गई है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: "ड्रग फ्री देवभूमि 2025" के विजन को सार्थक करने की दिशा में दून पुलिस का एक और प्रभावी कदम..नशे के अवैध व्यापार में लिप्त 133 अपराधियों को चिन्हित कर सम्बन्धित थानों में खोली जा रही है हिस्ट्रीशीट..पहले चरण में 04 ड्रग्स तस्करों की खोली गई हिस्ट्रीशीट..

पर्यटकों के लिए आकर्षक और देहरादून वासियों के लिए सुविधाओं युक्त शहर बनाना प्राथमिकता: स्मार्ट सिटी-CEO/ DM दून

स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी सोनिका के अनुसार देहरादून पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण शहर हैं.इसलिए शहर को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने और देहरादून के जनमानस के लिए सुलभ एवं सुविधाओं से युक्त बनाना ही स्मार्ट सिटी मिशन की प्राथमिकता में हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती: पंतनगर मामलें में SSP ऊधम सिंह नगर का त्वरित एक्शन..थानाध्यक्ष पंतनगर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित..प्रकरण में विस्तृत विभागीय जांच के दिए आदेश..जांच उपरांत दिया जाएगा दीर्घ दंड: SSP, UDN..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें