Good News:चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख पार,सुरक्षित चारधाम-हमारा प्रण:DGP

देहरादून:उत्तराखंड में इस वर्ष (2023) मात्र एक महीने में ही चार धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं की संख्या 25 मई 2023 तक 15 लाख के पार हो चुकी है.जबकि खराब मौसम के कारण यात्रा के पहले चरण में  एहतियातन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत बीच में एक से दो बार यात्रा आवागमन भी प्रभावित रही. इसके बावजूद देश-विदेश से चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था विगत वर्षों की तुलना बढ़ोतरी ही देखी गई है. पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 25 मई तक केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख 16 हजार के पार हो गई हैं. जबकि बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 04 लाख 20 से अधिक हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी…02 की मौत,04 घायलों को पुलिस SDRF द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया..

पुलिस मुख्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए उत्तराखण्ड पुलिस पूरी तत्परता के साथ समर्पित है.यही कारण रहा बीच-बीच में भारी बर्फबारी और बारिश के बावजूद यात्रियों को हर संभव मदद देने से 25 मई 2023 तक चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों की संख्या हुई 15 लाख के पार हो गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हिट एंड रन केस: 04 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला मर्सिडीज़ चालक गिरफ्तार… 22 वर्षीय बीबीए का छात्र निकला आरोपी.. जीजा की मर्सिडीज़ मांग कर घूमने निकला था लापवाह युवक..

25 मई 2023 तक चारों धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या:-

गंगोत्री- 3,00,609

यमुनोत्री- 2,72,853

बदरीनाथ- 4,20,486

केदारनाथ- 5,16,054

हेमकुण्ड साहिब- 7,785.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस का "ऑपरेशन मुक्ति अभियान" ला रहा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान,भिक्षावृत्ति से मुक्त करा अब तक 263 बच्चों का स्कूलों में दाखिला..भिक्षा नहीं शिक्षा देकर घर रोशन करने की पहल.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें